Home Sports Shubman Gill: बाबर आजम का राज खत्म, शुभमन गिल बने नंबर-1 ODI बल्लेबाज; सिराज के सिर भी सजा ताज

Shubman Gill: बाबर आजम का राज खत्म, शुभमन गिल बने नंबर-1 ODI बल्लेबाज; सिराज के सिर भी सजा ताज

0
Shubman Gill: बाबर आजम का राज खत्म, शुभमन गिल बने नंबर-1 ODI बल्लेबाज; सिराज के सिर भी सजा ताज

[ad_1]

Shubman Gill No.1 ODI Batsman: वर्ल्ड कप के टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग्स में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को बड़ा गिफ्ट दे दिया है. पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ शुभमन गिल नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, मोहम्मद सिराज नंबर-1 ODI गेंदबाज बन गए हैं.

ICC ने जारी की ताजा वनडे रैंकिंग

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) की ओर से जारी हुई ताजा वनडे रैंकिंग्स में शुभमन गिल को नंबर-1 बल्लेबाज चुना गया है. बता दें कि 951 दिनों से बाबर आजम पहले पायदान पर बने हुए थे, लेकिन अब इन्हें पीछे छोड़ते हुए गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. गिल के 830 रेटिंग अंक हैं जबकि बाबर आजम के 824 रेटिंग अंक हैं. वहीं, विराट कोहली इस लिस्ट में 770 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 739 रेटिंग अंक हैं और छठे स्थान पर हैं.

 गेंदबाजों में सिराज नंबर-1

ODI गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज को नंबर-1 चुना गया है. सिराज के 709 रेटिंग अंक हैं. वहीं, मोहम्मद शमी की टॉप-10 वनडे गेंदबाजों में एंट्री हुई है. शमी 635 रेटिंग अंकों के साथ 10वें पायदान पर हैं. बता दें कि शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के खेले सिर्फ 4 ही मैचों में 16 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें दो बार 5 विकेट हॉल भी शामिल है. शमी के अलावा कुलदीप यादव चौथे नंबर पर कायम हैं. राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक पायदान पर फायदा हुआ है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here