[ad_1]

मोहम्मद हफीज को विराट कोहली ने किया था आउट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप के मौजूदा संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आठ मैचों में चार अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। कोहली ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। कोहली के 49वें शतक के बाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने अजीबोगरीब टिप्पणी की थी। उन्होंने कोहली को स्वार्थी खिलाड़ी बताया था। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनकी क्लास लगा दी।
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर वनडे में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा सैकड़े की बराबरी की थी। उसके बाद हफीज ने कहा, “मैंने विराट कोहली की बल्लेबाजी में स्वार्थ की भावना देखी और इस विश्व कप में ऐसा तीसरी बार हुआ। 49वें ओवर में वह एक रन लेकर अपना शतक पूरा करना चाह रहे थे और उन्होंने टीम को पहले स्थान पर नहीं रखा।”
Great innings from Stokesy @MHafeez22 .. As was Virats on a difficult pitch in Kolkata against a better attack .. 👍 https://t.co/KFpNIafgVK
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 8, 2023
स्टोक्स की तारीफ और कोहली पर तंज
माइकल वॉन को हफीज का यह विश्लेषण रास नहीं आया। हफीज ने बेन स्टोक्स के नीदरलैंड के खिलाफ लगाए शतक की तारीफ की और साथ में कोहली पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ”टीम के रक्षक बेन स्टोक्स दबाव में पारी की अच्छी शुरुआत करते हैं, इसके बाद जब टीम को तेजी से रन की आवश्यकता होती है तो आक्रामक अंदाज में रन बनाते हैं। वह स्वार्थी बनाम निस्वार्थ दृष्टिकोण को अलग-अलग तरीके से देखने का बेहतरीन उदाहरण हैं।”
Seems to me @MHafeez22 you were bowled by @imVkohli !!! Is this the reason you constantly have a pop at him .. 😜😜 #CWC2023 #India #Pakistan pic.twitter.com/m3BOaCxOB7
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 8, 2023
वॉन ने दिया मजेदार जवाब
वॉन ने हफीज की टिप्पणियों का जवाब देते हुए दावा किया कि कोहली पर हफीज लगातार कटाक्ष करते हैं, क्योंकि विराट ने उन्हें 2012 में में बोल्ड कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट की पारी काफी खास थी क्योंकि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर अपना 49वां वनडे शतक लगाकर इतिहास रचा था। भारत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। टीम इंडिया अंक तालिका में आठ जीत के साथ पहले स्थान पर है। वह अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को खेलेगी।
[ad_2]
Source link