Home World अगर मैं भारतीय नागरिक होती तो बिहार चली जाती और…, नीतीश कुमार पर क्यों भड़कीं US सिंगर?

अगर मैं भारतीय नागरिक होती तो बिहार चली जाती और…, नीतीश कुमार पर क्यों भड़कीं US सिंगर?

0
अगर मैं भारतीय नागरिक होती तो बिहार चली जाती और…, नीतीश कुमार पर क्यों भड़कीं US सिंगर?

[ad_1]

Nitish Kumar’s Controversial Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादास्पद बयान की अफ्रीकी-अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की. उन्होंने ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह महिलाओं के लिए खड़े हैं. मिलबेन ने भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए पीएम मोदी को सबसे अच्छे नेता भी बताया.

अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘आज, भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए.’

 

‘…तो मैं चुनाव लड़ती’
मिलबेन ने कहा, ‘यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती…मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें.’  उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए.यही महिला सशक्तीकरण और विकास की सच्ची भावना होगी.’

‘2024 का चुनावी मौसम हुआ शुरू’
अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर ने कहा, ‘2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है, यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में भी. चुनाव का मौसम बदलाव का अवसर प्रदान करता है, पुरानी नीतियों और गैर-प्रगतिशील लोगों को खत्म करने के लिए उन आवाजों और मूल्यों को लाया जाता है जो प्रेरित करते हैं और वास्तव में सभी नागरिकों के विश्वासों के साथ जुड़ते हैं, और जो एक राष्ट्र के सामूहिक भविष्य के लिए सबसे अच्छा है.’

पीएम मोदी भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता’
मिलबेन ने कहा, ‘कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं.उत्तर सीधा है.मैं भारत से प्यार करती हूं… और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं.वह अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं…प्रधानमंत्री महिलाओं के पक्ष में हैं.’

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here