Home Sports मिकी आर्थर बोले- हम क्वालीफाई कर लेंगे, बस दिव्य शक्तियों की जरूरत…

मिकी आर्थर बोले- हम क्वालीफाई कर लेंगे, बस दिव्य शक्तियों की जरूरत…

0
मिकी आर्थर बोले- हम क्वालीफाई कर लेंगे, बस दिव्य शक्तियों की जरूरत…

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की हालत टूर्नामेंट में काफी खराब है. न्यूजीलैंड ने अब भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता रोक कर रखा है. हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. 11 नवंबर को इस बात का फैसला हो जाएगा कि कौन सी चौथी टीम सेमीफाइनल में पहुंच रही है. इस बीच वर्ल्ड कप के शुरुआत में अपने बयान से चर्चा में आने वाले पाकिस्तान के कोच मिकी ऑर्थर ने बड़ा बयान दिया है.

मिकी आर्थर ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा,”कौन जानता है कि हम इस टूर्नामेंट में कैसा परफॉर्म करने वाले हैं. मुझे फील आ रही है कि हम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल होंगे. लेकिन देखना होगा कि आगे क्या होता हैं. हमें शनिवार को ही पता चलेगा कि हमारे हाथ क्या आता है. लेकिन मेरा मानना है कि हमें थोड़े से दिव्य शक्ति की भी जरूरत पड़ेगी. हम सेमीफाइनल मे जरूर पहुंच सकते हैं लेकिन हमें अच्छा खेलना होगा. हमने टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छा गेम खेला था. हमें उसी तरह परफॉर्म करना होगा.”

एंजेलो मैथ्यूज के भाई ने दी शाकिब अल हसन को चेतावनी, कहा- श्रीलंका आने पर होगा पत्थर से वेलकम

मिकी आर्थर ने आगे फखर जमां की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,” जब से फखर जमां टीम में आए हैं. हमारे लिए चीजें अविश्वसनीय हो गई हैं. हमें जरूरत होती है. किसी ऐसे ही प्लेयर की और फखर उस उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरे हैं. क्योंकि हमें पता है कि वो जब खेलते हैं तो उनका खेल सबसे हटकर होता है. मैं भी फखर को खिलाने के लिए हमेशा पक्ष में रहता हूं. क्योंकि वो एक रीयल गेम चेंजर की तरह खेलते हैं.”

किस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान की टीम?
न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम 9 नवंबर को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेगी. इस मुकाबले को जीतकर कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के दावे को मजबूत करना चोहगी. लेकिन पाकिस्तान की टीम यह नहीं चाहेगी कि वो ये मुकाबला जीते. क्योंकि अगर न्यूजीलैंड इस मैच को जीतती है तो पाकिस्तान को अगला मैच काफी बड़े अंतर से जीतना होगा. इंग्लैंड के खिलाफ पाक का अगला मैच है.

Tags: Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here