[ad_1]
हाइलाइट्स
सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपलोड की गिल की तस्वीर
गिल आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बने हैं
नई दिल्ली. युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. गिल इस मुकाम पर पहुचंने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले वनडे रैंकिंग में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. गिल के नंबर वन बनने पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया है. ऐसी खबरें हैं कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
24 साल के शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में 830 रेटिंग अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए. गिल इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ा. बाबर 824 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर लुढ़क गए हैं. सारा तेंदुलकर के नाम से एक्स डॉट कॉम पर शुभमन गिल की फोटो अपलोड कर रेड कलर के दिल वाला इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ‘शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज.’
शुभमन गिल ODI Rankings में बने नंबर वन, फिर भी इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी से रह गए पीछे
सारा तेंदुलकर का पोस्ट
सारा अली खान ने गिल से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच क्या कुछ खिचड़ी पक रही है, यह किसी को नहीं मालूम. दोनों ने ऑफिशियली अपने रिश्तों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. कुछ समय पहले शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान से भी जोड़ा गया था लेकिन अब इससे पर्दा उठ गया है. हाल में सारा अली खान कॉफी विद करण के शो में अन्नया पांडेय के साथ पहुंची हुई थीं जहां उसने शुभमन गिल को लेकर सवाल किया गया. इस शो के होस्ट करण जोहर ने सारा अली खान से पूछा कि क्या आप शुभमन गिल को डेट कर रही हैं? इसपर उन्होंने कहा कि दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी हुई है. इसका मतलब साफ है कि सारा अली खान ने इशारों इशारों में यह बता दिया कि उनका शुभमन गिल से कोई लेना देना नहीं है.
गिल को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच रही हैं सारा तेंदुलकर
शुभमन गिल इस समय विश्व कप में खेल रहे हैं. मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस उन्हें देखते ही सारा-सारा के नारे लगाना शुरू कर देते हैं. सारा तेंदुलकर को भी विश्व कप में कई मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा गया है. गिल की शानदार पारी या उनके आउट होने पर सारा तेंदुलकर का रिक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. गिल मौजूदा साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
.
Tags: ICC ODI Rankings, Sara tendulkar, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : November 9, 2023, 09:34 IST
[ad_2]
Source link