[ad_1]
भोजपुरी सिनेमा में भी अब सत्य घटनाओं पर फिल्में बनने लगी हैं। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम बहुचर्चित हत्याकांड पर भोजपुरी फिल्म ‘डीएफओ’ का फर्स्ट लुक आज मेकर ने जारी किया। इसमें अभिनेता यश कुमार मिश्रा आईएफएस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘डीएफओ’ में आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे भोजपुरी अभिनेता यश कुमार मिश्रा कहते हैं, ‘इस फिल्म के लिए मुझे बहुत तैयारी करनी पड़ी। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि भोजपुरी सिनेमा में मुझे अलग अलग विषय पर काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म में मुझे काम करना इसलिए चुनौतीपूर्ण लगा क्योंकि यह फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। ऐसी फिल्में जब दर्शक देखते है तो उनके दिमाग में सत्य घटना भी कहीं न कहीं दिमाग में होता है, इसलिए आप कुछ भी नहीं दिखा सकते हैं।’
एक समय में बिहार का रोहतास जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। अभी इस तरह की घटनाएं यहां पर नहीं होती। यह फिल्म ना सिर्फ डीएफओ संजय सिंह हत्या पर आधरित है। बल्कि उस दौर के बाकी नक्सली घटनाओं पर प्रकाश डालेगी। इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा के अलावा फलक खान,देव सिंह, सोनू पांडे, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, पूजा पांडे, वीरेंद्र झा, अभिषेक सिंह, साइना और हमीद राज की मुख्य भूमिकाएं हैं।
[ad_2]
Source link