Home Breaking News हिमाचल: किसानों-बागवानों को झटका, इस खाद पर प्रति बैग 1,213 रुपये घटी सब्सिडी

हिमाचल: किसानों-बागवानों को झटका, इस खाद पर प्रति बैग 1,213 रुपये घटी सब्सिडी

0
हिमाचल: किसानों-बागवानों को झटका, इस खाद पर प्रति बैग 1,213 रुपये घटी सब्सिडी

[ad_1]

subsidy on fertilizer reduced by Rs 1,213 per bag, Shock to farmers and gardeners

12-32-16 खाद(फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार


केंद्र सरकार ने दानेदार 12-32-16 खाद पर 1,213 रुपये प्रति बैग सब्सिडी घटाकर किसानों-बागवानों को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार जहां पहले खाद के 45 किलोग्राम के बैग पर 1,848 रुपये सब्सिडी देती थी, वह अब 635 रुपये ही मिलेगी। केंद्र ने इसे लेकर इफको के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि, मार्केट में या अभी हाल के दिनों में मंगवाई खाद के दाम नहीं बढ़ेंगे। दूसरी ओर खाद की सब्सिडी खत्म करने के आदेशों के साथ केंद्र सरकार ने नए रेट भी जारी नहीं किए हैं। 12-32-16 खाद सबसे महंगी खादों में से एक है। इसका 45 किलो का एक बैग किसानों को 1,420 रुपये में मिलता है।

इसमें केंद्र सरकार की ओर से अब तक 1,848 रुपये और प्रदेश सरकार 50 रुपये की सब्सिडी देती है। एक बोरी खाद की कुल कीमत 3,318 रुपये पड़ती है। लगातार दी जाने वाली सब्सिडी से केंद्र सरकार पर करोड़ों रुपये का बोझ हर साल पड़ता है। इसे कम करने के लिए जहां विकल्प के तौर पर नैनो डीएपी और यूरिया को बाजार में उतारा गया, वहीं, अब केंद्र से सब्सिडी को 1,848 रुपये से घटाकर 635 रुपये कर दिया है। सब्सिडी में केंद्र ने सीधे तौर पर 1,213 रुपये की कटौती कर दी। हालांकि प्रदेश सरकार एक बैग पर 50 रुपये सब्सिडी देना जारी रखेगी। संवाद

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here