Home Breaking News Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल

Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल

0
Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल

[ad_1]

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया का पिछले काफी दिनों से साथ में लिया जा रहा है। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ‘आशिकी 3’ में काम करती नजर आएगी। जहां एक तरफ इन अफवाहों का बाजार गरम है, वहीं दूसरी ओर दोनों ही सितारे चुप्पी साधे बैठे हैं। हालांकि, ‘आशिकी 3’ में तारा सुतारिया के होने की अफवाहों पर मुकेश भट्ट ने विराम लगा दिया है। चलिए जानते हैं क्या बोले मुकेश भट्ट… 




जिस दिन से मुकेश भट्ट ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी मशहूर फ्रेंचाइजी ‘आशिकी’ की तीसरी किस्त का एलान किया है उस दिन से सभी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के नाम पर चर्चा कर रहे हैं। हर कुछ दिन में किसी नई अभिनेत्री के नाम पर कयास लगाए जाते हैं। इस बार नंबर तारा सुतारिया है। हाल ही में कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को डिनर डेट एंजॉय करते देखा गया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने और ‘आशिकी 3’ में कास्ट होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साथ में फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन फिल्म निर्देशक मुकेश भट्ट ने तारा सुतारिया के ‘आशिकी 3’ में होने की खबरों पर कुछ ऐसा कह दिया है जो प्रशंसकों का दिल तोड़ने के लिए काफी है।


कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेताओं में शुमार हैं। वह बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक को ‘आशिकी 3’ में भी मुख्य भूमिका निभानी है। हालांकि जहां तक मेल लीड तय है, वहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि तारा सुतारिया फिल्म में नजर आ सकती हैं। मुकेश भट्ट ने कहा, ‘हर हफ्ते मैं एक नई मुख्य अभिनेत्री का नाम पढ़ता हूं, यह एक थका देने वाला मजाक बन गया है।’ उन्होंने आगे कहा कि तारा सुतारिया की खबर झूठी है और उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है।


मुकेश भट्ट ने बोला, ‘यह बिल्कुल बकवास है। इस बात में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। उनके बारे में कोई विचार नहीं किया जा रहा है। क्या मैं तुम्हें सच बताऊं? मेरा संगीत तैयार होने से पहले इस भूमिका के लिए किसी लड़की के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। ये गाने पहली और दूसरी आशिकी के सितारे थे। इस फ्रेंचाइजी को किसी शुरुआत की जरूरत नहीं है, हम इस बार एक स्टार पाकर खुशी है। लेकिन बाकी सब पूरी तरह से संगीत पर निर्भर करता है।’


वह आगे बोले, ‘मैं एक बार और सभी के लिए यह स्पष्ट कर रहा हूं कि आशिकी मेरी फ्रेंचाइजी है। मैं इसे वैसे ही बनाऊंगा जैसा मैं चाहता हूं और जिस टीम के साथ मैं चाहता हूं उसके साथ बनाऊंगा। जब मैं आशिकी 3 के साथ फ्लोर पर जाने के लिए तैयार हूं, अगर अनुराग बसु अभी भी फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं, तो ठीक है। नहीं तो हम किसी और को ले लेंगे।’ सितंबर में कार्तिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर एलान किया था कि वह आशिकी 3 में मुख्य अभिनेता होंगे। बता दें, ‘आशिकी 2’, 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here