[ad_1]
03:07 PM, 10-Nov-2023
‘अगर लोगों को वोट के लिए धमकाया गया तो मामा का बुलडोजर तैयार है’, सीएम शिवराज ने दी चेतावनी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को चेताया है कि अगर लोगों को वोट देने के लिए धमकाया गया तो मामा का बुलडोजर तैयार है। अनूपपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने ये बात कही। सीएम ने कहा ‘मुझे पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवार लोगों को वोट करने के लिए डरा-धमका रहे हैं। मैं साफ कह रहा हूं कि अगर तुमने ऊंगली उठाई या लोगों को आंख दिखाई तो मामा का बुलडोजर तैयार है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम आपको तबाह कर देंगे।’
02:32 PM, 10-Nov-2023
बीआरएस उम्मीदवार गणेश गुप्ता ने भरा नामांकन
बीआरएस उम्मीदवार गणेश गुप्ता ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। खास बात ये रही कि जब गणेश गुप्ता नामांकन भरने गए तो सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस की एमएलसी के कविता खुद गाड़ी चलाकर नामांकन भरवाने ले गईं।
#WATCH | Hyderabad: BRS MLC K Kavitha accompanies party candidate Ganesh Gupta on the way to file his nomination for the upcoming Assembly elections in Telangana. pic.twitter.com/uZcAXL2Yj4
— ANI (@ANI) November 10, 2023
02:17 PM, 10-Nov-2023
‘जीएसटी छोटे व्यापारियों को खत्म करने हथियार’
राहुल गांधी ने कहा बड़े उद्योगपति रोजगार नहीं देते बल्कि छोटे दुकानदार और छोटे और मध्यम वर्ग के बिजनेस लोगों को रोजगार देते हैं। देश में छोटे-छोटे बिजनेस लाखों की संख्या में हैं, जो हमारे युवाओं को रोजगार देते हैं। जब भाजपा और मोदी सरकार सत्ता में आयी तो उन्होंने इन छोटे और मध्यम उपक्रमों पर हमला शुरू किया और नोटबंदी और जीएसटी से इन्हें निशाना बनाया गया। जीएसटी कोई टैक्स नहीं है बल्कि यह किसानों, छोटे दुकानदारों और छोटे उपक्रमों पर हमला है। यह छोटे व्यापारियों को खत्म करने का हथियार है।
01:48 PM, 10-Nov-2023
राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना
मध्य प्रदेश के सतना में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा बड़े उद्योगपतियों, अरबपतियों, पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह ने मिलकर हमारे सरकार चुरायी क्योंकि वह जानते थे कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अदाणी के लिए काम नहीं करेगी बल्कि किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों के लिए काम करेगी।
#WATCH | Satna, Madhya Pradesh: Congress leader Rahul Gandhi says, “Big industrialists, billionaires, PM Modi and Shivraj Singh Chouhan came together and stole our government from you because they knew that the Congress government of Madhya Pradesh will not work for Adani, it… pic.twitter.com/yd5P06YdCt
— ANI (@ANI) November 10, 2023
01:23 PM, 10-Nov-2023
केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के चुनाव हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा जनप्रतिनिधि कानून की धारा 125ए के तहत इसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई करेगा। चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा और पूछताछ करेगा। इसके बाद फिर से उन्हें हलफनामा दायर करने को कहा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
12:14 PM, 10-Nov-2023
मिजोरम में एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक पड़े 20 फीसदी वोट
मिजोरम की आइजोल दक्षिण-3 विधानसभा सीट के मुआलुंगथु मतदान केंद्र पर फिर से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक इस मतदान केंद्र पर 20 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। बता दें कि 7 नवंबर को मतदान के दौरान इस मतदान केंद्र पर मॉक पोल नहीं किया गया था, जो कि अनिवार्य होता है। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चलेगी।
11:40 AM, 10-Nov-2023
Assembly Election Live: राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी ने अरबपतियों के साथ मिलकर एमपी में हमारी सरकार चुरायी
भाजपा ने तेलंगाना की नामपल्ली सीट से राहुल चंद्र, वानापार्थी सीट से अनुगुना रेड्डी, मधिरा से पेरुमारपल्ली विजया राजू, पेदापल्ली सीट से दुग्याला प्रदीप को टिकट दिया गया है।
[ad_2]
Source link