Home Breaking News Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग टावर समस्या का समाधान नहीं, केंद्र सरकार नहीं इस फैसले के पक्ष में

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग टावर समस्या का समाधान नहीं, केंद्र सरकार नहीं इस फैसले के पक्ष में

0
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग टावर समस्या का समाधान नहीं, केंद्र सरकार नहीं इस फैसले के पक्ष में

[ad_1]

central government is not in favor of installing more air purifiers smog towers in Delhi NCR

दिल्ली स्मॉग टावर
– फोटो : एएनआई

विस्तार


दिल्ली में वायु प्रदूषण अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है और दिवाली तक दिल्लीवालों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसी बीच खबर है कि केंद्र ने कहा कि स्मॉग टावर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं है और साथ ही यहां पर और ज्यादा एयर प्यूरीफायर लगाने के पक्ष में नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने में स्मॉग टावरों की प्रभावशीलता पर बुधवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग, संबंधित राज्यों और मंत्रालयों के अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक में चर्चा की गई। कहा कि धान की कटाई के मौसम के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के पीछे पंजाब में पराली जलाना प्रमुख कारण है।

आगे कहा कि स्मॉग टावर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं हैं। केंद्र सरकार भविष्य में ऐसी और संरचनाएं स्थापित करने के पक्ष में नहीं है। साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, दिल्ली में दो स्मॉग टावर लगाए गए थे। एक दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के तहत कनॉट प्लेस में और दूसरा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत आनंद विहार में है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दावा किया था कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अश्विनी कुमार के “एकतरफा” निर्देशों के कारण कनॉट प्लेस में स्मॉग टॉवर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here