Home Breaking News Exclusive: BHU की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; पीड़िता के बयान से नया मोड़

Exclusive: BHU की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; पीड़िता के बयान से नया मोड़

0
Exclusive: BHU की छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; पीड़िता के बयान से नया मोड़

[ad_1]

IIT BHU student was gang raped victim statement brought a new twist IN Varanasi

छात्रा से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने लंका थाने में दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिये यौन उत्पीड़न करने से संबंधित धारा बढ़ाई है। दोनों धाराएं पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ाई गई हैं।

आईआईटी बीएचयू की बीटेक की छात्रा के साथ एक नवंबर की रात डेढ़ बजे कर्मन बीर बाबा मंदिर से कुछ दूर बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की थी। छात्रा को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया था। छात्रा ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी छुआ था। 

इसके साथ ही उसे जबरन निर्वस्त्र कर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की धमकी दी थी। छात्रा के बयान के आधार पर लंका थाने की पुलिस ने दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) और 509 को भी शामिल किया। मुकदमे की विवेचना जारी है।

अब लंका थानाध्यक्ष करेंगे मुकदमे की विवेचना

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी और अभद्रता के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना लंका थाने के इंस्पेक्टर (अपराध) सहजानंद श्रीवास्तव कर रहे थे। दर्ज मुकदमे में आईपीसी की धारा 376 (डी) और 509 की बढ़ोतरी होने के बाद अब मुकदमे की विवेचना लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र को सौंप दी गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here