Home Breaking News Mahua Moitra: लोकसभा से बर्खास्तगी की सिफारिश, TMC MP बोलीं, कंगारू कोर्ट का फैसला, समर्थन में अभिषेक बनर्जी

Mahua Moitra: लोकसभा से बर्खास्तगी की सिफारिश, TMC MP बोलीं, कंगारू कोर्ट का फैसला, समर्थन में अभिषेक बनर्जी

0
Mahua Moitra: लोकसभा से बर्खास्तगी की सिफारिश, TMC MP बोलीं, कंगारू कोर्ट का फैसला, समर्थन में अभिषेक बनर्जी

[ad_1]

Mahua Moitra Lok Sabha expulsion recommendation TMC MP Kangaroo court decision

महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे (फाइल)
– फोटो : ANI

विस्तार


संसद में सवाल के बदले पैसा मामले में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने निष्कासन की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। “कैश-फॉर-क्वेरी” विवाद में संसद की आचार समिति ने महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। महुआ मोइत्रा ने लोकसभा आचार समिति के फैसले को “कंगारू अदालत का पूर्व निर्धारित निर्णय” करार दिया। उन्होंने कहा कि फैसला दर्शाता है कि भारत में “संसदीय लोकतंत्र की मृत्यु” हो रही है।

बता दें कि भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने गुरुवार को मोइत्रा के निष्कासन का सुझाव देने वाली अपनी रिपोर्ट को अपनाया। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए टेलीफोनिक साक्षात्कार में महुआ मोइत्रा ने कहा, “भले ही वे मुझे इस लोकसभा में निष्कासित कर दें, मैं अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापसी करुंगी।”

मोइत्रा ने कहा, निष्कासन का फैसला कंगारू कोर्ट ने पहले से निर्धारित कर रखा था। इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए है। मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी की प्रक्रियाओं को कंगारू कोर्ट के समान बताया। उन्होंने दावा किया, “पहले दिन से, यह एक कंगारू अदालत थी। कोई सबूत नहीं, कोई निशान नहीं, कुछ भी नहीं। उन्होंने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया, जो पूरी नहीं हुई क्योंकि चेयरपर्सन ने दूसरों को मुझसे सवाल करने की अनुमति नहीं दी।”






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here