Home Breaking News UP Cabinet Meeting Live: अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन

UP Cabinet Meeting Live: अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन

0
UP Cabinet Meeting Live: अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन

[ad_1]

11:39 AM, 09-Nov-2023

हनुमान गढ़ी मंदिर से रवाना हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट सहयोगी यहां पूजा करने के बाद हनुमान गढ़ी मंदिर से रवाना हुए।

11:38 AM, 09-Nov-2023

हनुमानगढ़ी में मंत्रियों के साथ सीएम योगी

11:34 AM, 09-Nov-2023

सीएम ने मंत्रियों के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

11:32 AM, 09-Nov-2023

आतंकवाद निरोधी दस्ता तैनात

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) तैनात है। आज यहां पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक के लिए मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं।

 

11:28 AM, 09-Nov-2023

इसलिए भी खास है 9 नवंबर

अयोध्या में नौ नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ था। सर्वोच्च न्यायालय में सालों तक चले राम जन्म भूमि विवाद का फैसला भी 9 नवंर 2019 को ही श्रीरामलला के पक्ष में आया था।

11:27 AM, 09-Nov-2023

प्रयागराज और वाराणसी में हो चुकी है कैबिनेट बैठक

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गई थी। तब मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने संगम में पुण्य स्नान भी किया था। इसके अलावा वाराणसी में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।

11:24 AM, 09-Nov-2023

हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री रामलला विराजमान मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ सरकार के मंत्री दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने भी पहुंचे। कैबिनेट बैठक में सरकार के दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। 

11:16 AM, 09-Nov-2023

UP Cabinet Meeting Live: अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक आज, मंत्रिमंडल के सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में किया पूजन

रामनगरी अयोध्या में आज का दिन इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की कैबिनेट पहली बार एक साथ रामलला के चरणों में होगी। वहीं अयोध्या में पहली बार कैबिनेट बैठक का आयोजन कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार भी देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here