Home Sports WC में टीम को जिताए 2 मैच, फिर भी कप्तानी के पद पर बना रहना चाहता है दिग्गज

WC में टीम को जिताए 2 मैच, फिर भी कप्तानी के पद पर बना रहना चाहता है दिग्गज

0
WC में टीम को जिताए 2 मैच, फिर भी कप्तानी के पद पर बना रहना चाहता है दिग्गज

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले ही जीते हैं. वो लगातार खराब परफॉर्मेंस के बाद टूर्नामेंट से एलिमिनेट भी हो चुके हैं. टीम के कप्तान जोस बटलर ने इस साल काफी निराश किया है. इंग्लैंड को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान जोस इस साल पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने रन बनाने के मामले में 120 का आंकड़ा भी पारी नहीं किया है. हो सकता है कि वर्ल्ड के बाद उनकी कप्तानी भी चली जाए. लेकिन बटलर का कहना है कि वह वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार कप्तानी करना चाहते हैं.

बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच के बाद कहा,” “हां, मैं अगले महीने सफेद गेंद के दौरे में टीम की कप्तानी करना चाहूंगा. मुझे पता है कि रॉब की (Rob Key) आज भारत आ रहे हैं. तो हां हम उनके और कोच के साथ कुछ लंबी बातचीत कर सकते हैं और हम एक साथ उस दौरे के लिए योजना बना सकते हैं. आप आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना चाहते हैं और अपने प्रदर्शन से भी बढ़िया करना चाहते हैं. तो, हां मैं निराश तो हूं इस बात के लिए कि मैंने इस बार उतना योगदान नहीं दिया. लेकिन मैं उस चीज़ पर कायम रहूंगा जिसने मुझे लंबे समय तक काफी लाभ पहुंचाया है. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापसी कर लूंगा.”

एंजेलो मैथ्यूज के भाई ने दी शाकिब अल हसन को चेतावनी, कहा- श्रीलंका आने पर होगा पत्थर से वेलकम

बता दें कि जोस बटलर का फॉर्म इस वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ 13 के औसत से रन बनाए हैं. 8 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 111 रन निकले हैं. उन्होंने अब तक किसी भी मैच में अच्छी पारी नहीं खेली है. एक भी मैच में अर्धशतक भी नहीं जड़ा है. इंग्लैंड का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ हैं. देखना होगा कि जोस बटलर उस मुकाबले में कैसे परफॉर्म करते हैं.

Tags: England, Jos Buttler, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here