Home World चार घंटे के युद्ध विराम पर इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ‘इसका मतलब यह नहीं कि…’

चार घंटे के युद्ध विराम पर इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ‘इसका मतलब यह नहीं कि…’

0
चार घंटे के युद्ध विराम पर इजरायली रक्षा मंत्री बोले- ‘इसका मतलब यह नहीं कि…’

[ad_1]

World News in Hindi: इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इजराइली सेना द्वारा गुरुवार को घोषित चार घंटे के विराम को युद्धविराम नहीं माना जाएगा और इससे गाजा में लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. सीएएन के मुताबिक उन्होंने जोर देकर कहा कि बंधकों की रिहाई तक कोई युद्धविराम नहीं होगा. बता दें व्हाइट हाउस ने कहा था कि इजराइल उत्तरी गाजा में हमास पर अपने हमले रोज चार घंटे के लिए रोकने को तैयार है ताकि आम नागरिकों की निकासी सुनिश्चित हो सके.

गैलेंट बोले, ‘जब तक गाजा में हमारे बंधक हैं, हम गोलीबारी बंद नहीं करेंगे या लड़ाई बंद नहीं करेंगे। और जब तक हम अपना मिशन – हमास को नष्ट करना और उसकी सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट करना – पूरा नहीं कर लेते.’

इजरायली पीएम का बयान
सीएनएन के मुताबिक रक्षा मंत्री का ये बयान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान का दोहरवा जिन्होंने गुरुवार को जोर देकर कहा था कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के बिना ‘कोई युद्धविराम नहीं होगा.’

चार घंटे की रोक नागरिकों जाने देने की अनुमति’
गैलेंट ने कहा कि इज़रायली सेना द्वारा प्रतिदिन चार घंटे की रोक नागरिकों को जाने की अनुमति देने का सीमित उपाय है. उन्होंने कहा, ‘हम फ़िलिस्तीनी नागरिकों को गाजा शहर से दक्षिण की ओर जाने की अनुमति देने के लिए खास कदम उठा रहे हैं, ताकि उन्हें चोट न पहुंचे. इससे लड़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’

गाजा शहर में अमेरिकी सैनिक’
रक्षा मंत्री ने कहा कि इज़राइल रक्षा बल के सैनिक ‘गाजा शहर के बीज में’ ऑपरेट कर रहे हैं और ‘गाजा बंदरगाह के बहुत करीब हैं.’ गैलेंट ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि इजरायली बलों ने हमास द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भूमिगत सुरंगों को नष्ट करने के लिए ‘नए तरीकों’ का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here