Home Breaking News टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में साथ आ चुके हैं कटरीना-सलमान, जानें कौन सी रही हिट और कौन फ्लॉप?

टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में साथ आ चुके हैं कटरीना-सलमान, जानें कौन सी रही हिट और कौन फ्लॉप?

0
टाइगर 3 से पहले इन फिल्मों में साथ आ चुके हैं कटरीना-सलमान, जानें कौन सी रही हिट और कौन फ्लॉप?

[ad_1]

टाइगर की दहाड़ चारों ओर सुनाई दे रही है। महज दो दिन का इंतजार और ‘टाइगर 3’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त वाईआरएफ के जासूसी ब्रह्मांड का हिस्सा है, जिसे लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस जोड़ी के फैंस, फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से ही लगाया जा सकता है। मूवी से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद है। हालांकि, यह पहली दफा नहीं है जब सलमान और कटरीना किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इससे पहले भी इस जोड़ी को कई फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि, ये फिल्में दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कितनी असरदार रहीं, चलिए जान लेते हैं- 




टाइगर 3 

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर ‘टाइगर 3’ में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’, दिवाली के अवसर पर यानी 12 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों मे दस्तक दे रही है। ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान के अलावा, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के भी कैमियो की खबरें हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में महारत हासिल की है। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है, यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। 


मैंने प्यार क्यों किया

सलमान खान और कटरीना कैफ को पहली दफा वर्ष 2005 की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में साथ देखा गया था। इस मूवी में सलमान-कटरीना के अलावा सुष्मिता सेन, अरशद वारसी, अरबाज खान और राजपाल यादव जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 55.58 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद कटरीना कैफ के लिए बॉलीवुड फिल्मों के रास्ते खुल गए। 

Bollywood Movies: ‘टाइगर 3’ से पहले इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग मचाया गदर, लिस्ट में शाहरुख खान की दो फिल्में


युवराज 

सुभाष घई की वर्ष 2008 की फिल्म ‘युवराज’ में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी वापस नजर आई। कटरीना कैफ के साथ सलमान को कास्ट करना सुभाष घई का सपना था और यह फिल्म उन्होंने तमाम दिक्कतों के बाद भी पूरी तो कर ली लेकिन एक प्रोजेक्ट बनाने के चक्कर में वह सिनेमा बनाना भूल गए। फिल्म, तीन भाइयों की जिंदगी पर आधारित थी जो एक दूसरे को धोखा देकर अपने बाप की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। पूरी फिल्म में सलमान का लुक लगातार बदलता रहता है, और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोर कड़ी भी रही। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन महज 29 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। 

Tiger 3 Advance Booking: सलमान के सामने ‘भारत’ का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती, ‘जवान’ के पार जाना अब मुश्किल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here