Home Breaking News तस्वीरों में देखें बारिश के बाद का दिल्ली-NCR: हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों में भारी गिरावट, धुली-धुली आबोहवा

तस्वीरों में देखें बारिश के बाद का दिल्ली-NCR: हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों में भारी गिरावट, धुली-धुली आबोहवा

0
तस्वीरों में देखें बारिश के बाद का दिल्ली-NCR: हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों में भारी गिरावट, धुली-धुली आबोहवा

[ad_1]

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की रात बारिश होने से प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज हुई, जिससे दृश्यता भी बढ़ गई है। बारिश और हवा चलने से मौसम में भी ठंडक का अहसास बढ़ गया है। दिल्ली से लेकर नोएडा और गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में कई जगह एक्यूआई 100 से भी नीचे आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-62 में सुबह आठ बजे हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों की उपस्थिति 33 रही। वहीं सेक्टर-125 में 45, सेक्टर-116 में 35 रही।




गुरुवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला बीच में बूंदाबांदी में बदल गया था, लेकिन सवेरे के समय एक बार फिर तेज बारिश होने लगी। गरज के साथ बारिश होती रही। देर रात से सुबह तक हुई। इससे एक्यूआई में बड़े पैमाने पर सुधार बताया जा रहा है। दिल्ली के भी कई इलाकों में सुबह आठ बजे तक हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों की उपस्थिति 100 से कम रही। जिसमें अशोक विहार में एक्यूआई 67, आरके पुरम में 60, पंजाबी बाग में 57, आईटीओ में 92 दर्ज हुई। 


कल तक गंभीर श्रेणी में थी दिल्ली-एनसीआर की हवा

मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होने से लगातार आठवें दिन गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में रही थी। सुबह से ही हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई रही थी। दिल्ली समेत ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा था। शहर का एक्यूआई 439 दर्ज किया गया था। वहीं, 24 घंटों में 11 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का एक्यूआई 437 पर पहुंच गया था। 


आज दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलने का अनुमान

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को हवा दक्षिण-पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। दोपहर व शाम को हवा की दिशा बदलने व हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ गया। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। ऐसे में हवा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। जबकि सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। 


कल एनसीआर में ग्रेटर नोएडा रहा था सबसे प्रदूषित

सीपीसीबी के अनुसार गुरुवार को एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया था। यहां एक्यूआई 439 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी थी। वहीं, फरीदाबाद में 410, गाजियाबाद में 391, नोएडा में 394 व गुरुग्राम में 404 एक्यूआई दर्ज किया गया था।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here