Home Sports ICC ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका बोर्ड को किया सस्पेंड, वजह भी बताई, अब खिलाड़ियों का क्या होगा?

ICC ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका बोर्ड को किया सस्पेंड, वजह भी बताई, अब खिलाड़ियों का क्या होगा?

0
ICC ने वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका बोर्ड को किया सस्पेंड, वजह भी बताई, अब खिलाड़ियों का क्या होगा?

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट की वर्ल्ड संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि अभी वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं. टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई सरकार ने पूरे बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद राष्ट्रपति ने भी जांच के लिए अपनी ओर से कमेटी बनाई है. आईसीसी ने इसे सरकार की ओर से बोर्ड के काम-काज में दखलदांजी माना है. इस कारण उसे सस्पेंड करने का फैसला किया है. श्रीलंका को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तक से हार झेलनी पड़ी थी.

आईसीसी ने पूरे मामले को लेकर बताया, आज हमारे बोर्ड ने बैठक के बाद निर्णय लिया है कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है. विशेष रूप से अपने मामलों को स्वायत्त रूप से संभालने में. उसे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उसके काम-काज में सरकार की ओर से कोई हस्तेक्षप ना हो. हालांकि सस्पेंशन के लिए क्या शर्त लगाई गई है. इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है.

ICC की बैठक 18-21 नवंबर के बीच अहमदाबाद में होनी है. ICC बोर्ड ने श्रीलंका बोर्ड को लेकर शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक की. जानकारी के अनुसार, आईसीसी श्रीलंका बोर्ड के भीतर हर जगह सरकारी हस्तक्षेप से चिंतित था. ऐसा समझा जाता है कि आईसीसी ने एसएलसी को अपने फैसले से अवगत करा दिया है और उन्हें बताया है कि 21 नवंबर को आईसीसी बोर्ड की बैठक में अगले कदम पर फैसला किया जाएगा. मालूम हो कि पिछले दिनों खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने बोर्ड को बर्खास्त कर दिया और पूर्व अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन किया. हालांकि एक ही दिन बाद श्रीलंका की अदालत ने 14 दिन का स्टे देते हुए बोर्ड को फिर से बहाल कर दिया था.

खिलाड़ियों का क्या होगा?
वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, श्रीलंका की टीम 9 में से 2 ही मैच जीत सकी थी. उसके 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करने पर संशय बना हुआ है. सस्पेंशन के बाद खिलाड़ियों शायद ही कोई असर पड़े. लेकिन आईसीसी श्रीलंका बोर्ड के रेवेन्यू को रोक सकता है. साथ ही उनसे मेजबानी भी छीन सकता है. अगले साल जनवरी-फरवरी में श्रीलंका में अंडर-19 वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में इसकी मेजबानी मसला नहीं सुलझने पर दूसरे देश को दी जा सकती है.

Tags: ICC, Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here