[ad_1]

बाबर आजम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। पाकिस्तान की टीम शनिवार (11 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में उसे बड़े अंतर से जीत हासिल करनी है। मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आलोचकों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि टीवी पर बैठकर राय देना हर किसी के लिए आसान है।
मोईन खान और शोएब मलिक सहित पूर्व कप्तानों ने खुले तौर पर बाबर की कप्तानी की आलोचना की है। इन पूर्व कप्तानों का मानना है कि कप्तानी के दबाव ने बाबर आजम की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है। बाबर ने आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, “टीवी पर राय देना बहुत आसान है। अगर कोई सलाह देना चाहता है, तो मुझे सीधे कॉल करने के लिए उनका स्वागत है, मेरा नंबर सभी को पता है।”
[ad_2]
Source link