Home Sports क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में बना पाएगा जगह, टॉस पर टिकी किस्मत

क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में बना पाएगा जगह, टॉस पर टिकी किस्मत

0
क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में बना पाएगा जगह, टॉस पर टिकी किस्मत

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तानी टीम को आज बड़े अंतर से इंग्लैंड को हराना होगा
बाबर आजम एंड कंपनी 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर आज कोलकाता में होगी

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगन बना पाएगी या नहीं, इसपर फैसला आज हो जाएगा. बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी अब से कुछ घंटे बाद इंग्लैंड (ENG vs PAK) के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में दो दो हाथ करने उतरेगी. इस मुकाबले में सिक्का उछलते ही यानी टॉस होते ही यह तय हो सकता है कि पाकिस्तान का सफर विश्व कप में आगे बढ़ेगा या फिर यही थम जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार के साथ ही पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई थीं. हालांकि थोड़ी बहुत जो चांसेस हैं, उसपर आज यानी 11 नवंबर शनिवार को मुहर लग जाएगी. कुल मिलाकर यह है कि सेमीफाइनल की चौथी टीम का फैसला अब से कुछ देर बाद हो जाएगा.

पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें अपने आखिरी मैच में भिड़ रही हैं. इस मुकाबले में पाकिस्तान को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. इसके बाद उसे इंग्लैंड को 287 रन के बड़े अंतर से हराना होगा. पाकिस्तान यदि ऐसा करने में सफल रही तो फिर उसका सेमीफाइनल का टिकट कंफर्म हो जाएगा. क्योंकि इस स्थिति में उसका नेटरनरेट न्यूजीलैंड से आगे हो जाएगा. इस समय कीवी टीम 0.743 नेटरनरेट के साथ पाकिस्तान से आगे यानी चौथे नंबर पर है जबकि पाक टीम 0.036 नेटरनरेट के साथ न्यूजीलैंड से नीचे यानी पांचवें नबर पर है.

AUS vs BAN World Cup 2023 Live Updates: विश्व कप में आज सुपर सैटरडे, ऑस्ट्रेलिया की टक्कर बांग्लादेश से, क्या पाक को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

World Cup 2023: 5 टीमों का खेल खत्म… पाकिस्तान या न्यूजीलैंड? आज होगा छठी टीम पर फैसला

टॉस जीतकर पाक को पहले करनी होगी बैटिंग
दूसरा समीकरण यह है कि यदि इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करती है फिर उसी समय पाकिस्तान की टीम का विश्व कप से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. ऐसे में हम कह सकते हैं कि दोपहर 1:30 बजे ही यानी मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान के भाग्य का फैसला हो सकता है. पाकिस्तान ने विश्व कप में शुरुआत जीत से की थी लेकिन लगातार दो जीत के बाद टीम पटरी से उतर गई. भारत ने पाकिस्तान को जीत की पटरी से उतरा था जिसके बाद वह लगातार कई मैच हारती चली गई.

भारत बनाम न्यूजीलैंड में सेमीफाइनल लगभग तय
सेमीफाइनल की तीन टीमें तय हो गई हैं जबकि चौथी टीम पर आज फैसला होगा. सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने के 99 प्रतिशत चांस हैं. कीवी टीम यदि भारत से सेमीफाइनल में टकराती है तो फिर टीम इंडिया को इस छुपा रुस्तम टीम से सतर्क रहना होगा. इसी टीम ने 2019 के विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में गहरा जख्म दिया था.

Tags: England vs Pakistan, ODI World Cup, Pakistan vs England, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here