Home Breaking News ‘जन्नत’ में अनहोनी: डल झील में हाउसबोट में लगी आग, तीन विदेशी पर्यटकों की मौत; करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

‘जन्नत’ में अनहोनी: डल झील में हाउसबोट में लगी आग, तीन विदेशी पर्यटकों की मौत; करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

0
‘जन्नत’ में अनहोनी: डल झील में हाउसबोट में लगी आग, तीन विदेशी पर्यटकों की मौत; करोड़ों की संपत्ति जलकर राख

[ad_1]

प्रसिद्ध डल झील में शनिवार को तड़के हाउसबोट में लगी आग में तीन विदेशी पर्यटकों की जलकर मौत हो गई। पांच हाउसबोट और पांच हट भी जलकर राख हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। दोपहर बाद तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा।




घाट नंबर नौ से जले हुए हाउसबोट से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें एक महिला भी है। तीनों पर्यटक बांग्लादेश के बताए जाते हैं। तीनों पर्यटकों के डीएनए जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान हो सके। परिवार वालों को शव सौंपने से पहले डीएनए का मिलान किया जाएगा।


आग की घटना सुबह सवा पांच बजे की है। बताते हैं कि आग एक हाउसबोट में लगी, फिर उसने अपने आसपास के चार अन्य हाउसबोट और पांच हट को चपेट में ले लिया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो से अधिक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई। 


प्रारंभिक जांच में हाउसबोट में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए जलाए गए उपकरण से आग लगी होगी। श्रीनगर के डीसी मोहम्मद एजाज और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का दौरा कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का हाउसबोट संचालकों को आश्वासन दिया है। कश्मीर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद अहमद टेंगा ने घटना पर दुख जताते हुए जले हुए हाउसबोट की तत्काल मरम्मत कराने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही इसके लिए जरूरत के अनुसार लकड़ी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।


हाउसबोट में आग की दूसरी घटना

हाउसबोट में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अप्रैल 2022 में सात हाउसबोट नगीन झील में जल गए थे। हालांकि, इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here