Home Sports डिकॉक ने 24 घंटे में किया हिसाब बराबर, अब विराट कोहली की बारी

डिकॉक ने 24 घंटे में किया हिसाब बराबर, अब विराट कोहली की बारी

0
डिकॉक ने 24 घंटे में किया हिसाब बराबर, अब विराट कोहली की बारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली 49 रन बनाते ही डिकॉक को पछाड़कर बन जाएंगे नंबर वन
विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में डिकॉक शीर्ष पर हैं

नई दिल्ली. करियर का आखिरी विश्व कप खेल रहे साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (Quinto de Kock) के लिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) शानदार रहा है. डिकॉक इस विश्व कप में सर्वाधिक 4 शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 41 रन की पारी खेली. इसके साथ डिकॉक ने न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) से अपनी नंबर वन की कुर्सी छीन ली है. रचिन ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में डिकॉक को पीछे छोड़ दिया था लेकिन 24 घंटे में साउथ अफ्रीकी बैटर ने रचिन से हिसाब बराबर कर लिया.

डिकॉक ने अफगनिस्तान के खिलाफ 47 गेंदों पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 41 रन का योगदान दिया. इस प्रोटियाज विकेटकीपर ने इस विश्व कप की 9 पारियों में 591 रन बनाए हैं. वह वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रचिन रवींद्र हैं जिन्होंने 9 पारियों में 565 रन जुटाए हैं. रचिन 3 सेंचुरी इस विश्व कप में जड़ चुके हैं. भारत के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) की 8 पारियों में 543 रन हैं. कोहली इस विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

AUS vs BAN Live Score: बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत, लिटन- तंजीद की ओपनिंग जोड़ी मोर्चे पर, बांग्लादेश 9.4 ओवर के बाद 57/0

PAK vs ENG World Cup 2023: क्या पाकिस्तान विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बना पाएगा जगह, टॉस पर टिकी किस्मत

विराट के पास डिकॉक और रचिन को पछाड़ने का मौका
विराट कोहली 24 घंटे के भीतर डिकॉक और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर सकते हैं. भारतीय टीम आखिरी लीग मैच में रविवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी. इस मुकाबले में विराट अच्छी पारी खेलकर डिकॉक और रचिन को पीछे छोड़ सकते हैं. विराट नीदरलैंड्स के खिलाफ 23 रन बनाने के साथ रचिन को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर काबिज हो सकते हैं वहीं 49 रन बनाते ही वह डिकॉक को धकेलकर नंबर वन की कुर्सी पर बैठ सकते हैं. विराट जिस लय में उसे देखकर कहा जा सकता है कि वह नीदरलैंड्स के खिलाफ नंबर वन कुर्सी आसानी से हासिल कर सकते हैं.

विराट तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
भारत और नीदरलैंड्स की टीम दिवाली के दिन बेंगलुरु में टकराएंगी. विराट कोहली के लिए यह अच्छा मौका है कि वह इस टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट चिन्नास्वामी स्टेडियम में वनडे में 50वां शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उन्होंने हाल में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 वनडे सेंचुरी की बराबरी की थी. विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 79 शतक जड़ चुके हैं.

Tags: ODI World Cup, Quinton de Kock, Rachin Ravindra, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here