[ad_1]
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राघव की पत्नी और चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उन्हें मुबारकबाद दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पति के लिए खास पोस्ट साझा किया है और एक लव नोट लिखा है।
परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और राघव चड्ढा की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा है, ‘ईश्वर ने मुझे जो उपहार दिए हैं, उनमें आप बेस्ट हो। मेरे रागी!!’ अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘आपकी टेलीजेंस मुझे हमेशा आश्चर्यचकित कर देती है। आपके जीवन मूल्य, ईमानदारी और विश्वास मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी और प्यार, मुझे हमेशा बेहतर महसूस कराते हैं। आपका शांत स्वभाव मेरे लिए एक दवा सरीखा है’।
परिणीति चोपड़ा ने नोट में आगे लिखा, ‘आज आधिकारिक रूप से मेरा पसंदीदा दिवस है, क्योंकि आज के दिन आपका जन्म हुआ था। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हसबैंड! मेरा चयन करने के लिए शुक्रिया’।
परिणीति-राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की हस्तियां शामिल हुईं। परिणीति के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ है।
Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका
[ad_2]
Source link