[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गया है. खिताबी दावे के साथ उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा. वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में उतरने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. अब पाकिस्तान के फैंस के मन में बस एक ही सवाल उमड़घुमड़ रहा है कि बाबर ब्रिगेड ने आखिर क्या गलतियां कीं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रह चुके पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इसका जवाब दिया है. उन्होंने बाबर आजम की कप्तानी का भी बचाव किया है.
स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान की टीम पूरे वर्ल्ड कप में खराब खेली और इसका कोई एक कारण नहीं है. यह भी नहीं कहा जा सकता कि बाबर आजम ने खराब कप्तानी की. रमीज राजा ने कहा, ‘पाकिस्तान के 5-6 क्रिकेटर, जो मैच विनर हैं, वे वर्ल्ड कप 2023 में आउट ऑफ फॉर्म थे. जब इतने खिलाड़ी आउट ऑफ टच हो जाएं तो कोई कप्तान क्या कर सकता है. स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने बाबर आजम की परेशानियां और बढ़ा दीं.’ हालांकि, रमीज राजा ने ऐसे खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, जो इस टूर्नामेंट में खराब खेले हैं.

बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले 8 मैच में 40.28 की औसत से 282 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन है. रमीज राजा ने बाबर आजम की कप्तानी के साथ-साथ बड़ी पारियां ना खेल पाने की भी वजह बताई. उन्होंने कहा, ‘बाबर पर बैटिंग का ओवरलोड हो गया है. इस कारण वे अपना स्वाभाविक खेल भी नहीं दिखा पाए.’ बता दें कि पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप के अपने पहले 8 में से 4 मैच ही जीत पाई. उसका नौवां मुकाबला इंग्लैंड से हुआ. लेकिन इस मुकाबले में उतरने से पहले ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें टूट चुकी थीं.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की टॉप-10 लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटरों का नाम दूर-दूर तक नहीं है. मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के टॉप स्कोरर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले तक 359 रन बनाए थे. रिजवान सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में 13वें नंबर पर थे. गेंदबाजों में शाहीन अफरीदी 16 और हारिस रऊफ 13 विकेट ले चुके हैं. लेकिन ये दोनों भी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट से बाहर हैं.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan, Ramiz Raja, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 15:15 IST
[ad_2]
Source link