[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हुआ बाहर.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले चुनी बैटिंग.
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में पाकिस्तान टीम का सफर खत्म हो चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारते ही बाबर आजम एंड कंपनी की उम्मीदों पर पानी फिर गया. एशिया कप और वर्ल्ड कप गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम जमकर लताड़ा जा रहा है. इतना ही नहीं, बाबर आजम की कप्तानी पर भी तलवार लटकी हुई है. उनकी कैप्टेंसी को लेकर हर किसी के मन में सवाल है कि क्या वो अभी भी टीम के कप्तान रहेंगे? इस बारे में पाकिस्तान के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने बड़ा इशारा कर दिया है.
रमीज राजा ने बाबर से बातचीत के बारे में सुनो न्यूज को बताया, ‘यह एक नामांकित बैठक नहीं थी. मैं नेट्स पर आईसीसी के लिए एक शो कर रहा था. यह संयोगवश मुलाकात थी. बाबर के साथ इस बैठक की कोई विशेष प्लान नहीं बनाया गया था.’ इसके अलावा पूर्व चीफ सेलेक्टर ने बताया कि बाबर आजम काफी निराश थे. उन्होंने कहा, ‘बाबर निराश दिख रहे थे. क्योंकि पाकिस्तान विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा. कप्तानी को लेकर चर्चा निजी है मैं उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहता.’
बाबर अच्छे स्वभाव वाला कप्तान है- रमीज राजा
बाबर आजम की कप्तानी को लेकर रमीज राजा ने कहा, ‘बाबर अच्छे स्वभाव वाला एक परिपक्व कप्तान है जो अपने गुस्से को बहुत अच्छी तरह से संभालता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम हार रही है और लोगों का कमेंट करना असहनीय है. अगर मैं बाबर की जगह होता तो प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कठोर उत्तर देता. मुझे लगता है कि एक आलोचक के रूप में हमें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है.’
बताया खिलाड़ियों का दर्द
रमीज राजा ने प्लेयर्स का दर्द भी बयां कर दिया. उन्होंने बताया, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घर से प्रतिक्रिया महसूस हुई है. पीसीबी और पत्रकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई लेकिन बहुमत ने नकारात्मक भूमिका निभाई. सोशल मीडिया के युग में इससे निपटना मुश्किल है. असल में कुछ पत्रकार एजेंडा के तहत शहर के आधार पर खिलाड़ियों पर हमला करते हैं जिससे पाकिस्तान क्रिकेट को काफी नुकसान हुआ है. हम आदिवासी मानसिकता के साथ जी रहे हैं.’
.
Tags: Babar Azam, Pcb, Ramiz Raja, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 11, 2023, 16:11 IST
[ad_2]
Source link