[ad_1]
इस्राइल के प्रधानंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमास के आतंकी ही नागरिकों को ढाल बना रहे हैं। नागरिकों की मौत का जिम्मेदार हमास है।

Israel Hamas War
– फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच एक महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली सैनिकों और हमास के आतंकियों के गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के बाहर लड़ाई हुई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब आखिरी जनरेटर भी खत्म हो गया है, जिस वजह से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस्राइल के प्रधानंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमास के आतंकी ही नागरिकों को ढाल बना रहे हैं। नागरिकों की मौत का जिम्मेदार हमास है।
इस्राइली सेना के दावों को किया खारिज
हाल की में, इस्राइली सेना ने कहा कि आतंकियों ने आम जनता को अपना ढाल बना लिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने अस्पतालों के अंदर और अस्पतालों के नीचे कमांड पोस्ट बनाए हुए हैं। हालांकि, शिफा अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने इस्राइल के दावों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइल अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा है। नागरिकों को नुकसान हो रहा है।
इस्राइल ने अस्पताल पर हमलों को किया खारिज
शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेल्मिया ने बताया कि शनिवार को अस्पताल की बिजली गुल हो गई है। चिकित्सा उपकरण भी अब बंद हो चुके हैं। इलाज न हो पाने के कारण भर्ती मरीजों की मौत हो रही है। इस्राइली सैनिक मदद पहुंचाने में बाधा बन रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं। इस्राइली सैन्य अधिकारी कर्नल मोशे टेट्रो ने अस्पताल के बाहर हुए युद्ध की पुष्टि की लेकिन उन्होंने शिफा अस्पताल की घेराबंदी या अस्पताल पर जानबूझकर हमला करने के आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि मैं निदेशक मोहम्मद के संपर्क में था। मैंने लोगों की निकासी के लिए पूर्वी हिस्से को सुरक्षित किया था।
[ad_2]
Source link