Home Breaking News Maharashtra: ‘दिवाली उत्सव के दौरान माहौल खराब करने गए थे उद्धव, लोगों ने अपनी ताकत दिखाई’, CM शिंदे का पलटवार

Maharashtra: ‘दिवाली उत्सव के दौरान माहौल खराब करने गए थे उद्धव, लोगों ने अपनी ताकत दिखाई’, CM शिंदे का पलटवार

0
Maharashtra: ‘दिवाली उत्सव के दौरान माहौल खराब करने गए थे उद्धव, लोगों ने अपनी ताकत दिखाई’, CM शिंदे का पलटवार

[ad_1]

Maharashtra CM Shinde dismisses Uddhav's threat over demolition of Shiv Sena (UBT) shakha

Eknath Shinde
– फोटो : Social Media

विस्तार


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे जिले में अपनी पार्टी की शाखा को तोड़े जाने पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की नाराजगी को खारिज किया और इसे खोखली धमकी करार दिया। शिंदे यहां दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जब शनिवार को मुंब्रा में जाने का प्रयास किया तो उन्हें वापस लौटना पड़ा।. 

उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गिराए गए शाखा कार्यालय का दौरान करने मुंब्रा गए थे, लेकिन उन्हें एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए। 

स्थिति तनावपूर्ण होने पर ठाकरे और उनकी पार्टी के सहयोगी ध्वस्त शाखा से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित स्थल से चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकरे की यात्रा कुछ और नहीं बल्कि दिवाली उत्सव के दौरान बाधा पैदा करने का प्रयास था। उन्होंने कहा, ‘उद्धव ठाकरे की यात्रा के दौरान मुंब्रा के लोगों ने अपनी शक्ति दिखाई। लोगों की ताकत के सामने कुछ भी काम नहीं करता है।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here