Home Breaking News PM Modi Rally: प्रधानमंत्री से बात करते-करते रोने लगे कृष्णा मडिगा, गले लगाकर चुप कराया; लोगों से कही यह बात

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री से बात करते-करते रोने लगे कृष्णा मडिगा, गले लगाकर चुप कराया; लोगों से कही यह बात

0
PM Modi Rally: प्रधानमंत्री से बात करते-करते रोने लगे कृष्णा मडिगा, गले लगाकर चुप कराया; लोगों से कही यह बात

[ad_1]

Hyderabad: Krishna Madiga gets emotional; PM consoles MRPS leader

पीएम मोदी से बात करते हुए रोने लगे कृष्णा मडिगा
– फोटो : ANI

विस्तार


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पीएम मोदी आज सिकंदराबाद पहुंचे थे। उन्होंने यहां अनुसूचित जाति के सबसे बड़े घटकों में से एक मडिगा समुदाय की रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने से पहले मंच पर कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मंच पर MRPS प्रमुख मंदा कृष्णा मडिगा भावुक हो गए और रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया और सांत्वना दी।  

पीएम मोदी ने MRPS प्रमुख को लगाया गले

शनिवार को हैदराबाद के सिकंदराबाद में मंदा कृष्णा मडिगा ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों लोगों को आपस में बात करते देखा गया। वहीं पीएम से बात करते करते अचानक मडिगा भावुक हो गए और रो पड़े। इसके बाद पीएम ने मडिगा का हाथ पकड़कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें गले भी लगाया। बता दें कि इस रैली का आयोजन मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति ने किया है।  

पीएम मोदी ने रैली को किया संबोधित

इस वाकये के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आपने देश में कई सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार ऐसी है जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, वंचितों को वरीयता देना है, भाजपा जिस मंत्र पर चलती है वह सबका साथ, सबका विकास,  सबका विश्वास और सबका प्रयास है। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here