[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 से बाहर हो गई है
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनों से मात दी
इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर यूं लिए मजे
नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) से बोरिया बिस्तर बंध गया. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाक टीम (Pakistan National Cricket Team) का इस विश्व कप में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन रहा. टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. उसे अफगानिस्तान जैसी छोटी टीम के खिलाफ भी हार मिली. विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी भी खतरे में पड़ गई है. पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने यूं मजे लिए.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के 44वें मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रन से रौंद दिया. हालांकि इस मुकाबमें टॉस के समय ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी. औपचारिकता पूरी करने के लिए वह मुकाबले में उतरी थी. इंग्लैंड के 337 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 43.3 ओवर में 244 रन पर ढेर हो गई.
इरफान पठान का ट्वीट
पठान ने पूर्व क्रिकेटर्स को यूं दिखाया आइना
इरफान पठान ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘ कई पड़ोसी पूर्व क्रिकेटर्स के दिल के अरमा आंसुओं में बह गए.’ पठान ने इस पोस्ट के माध्यम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स पर हमला बोलने की कोशिश की. क्योंकि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप पर सवाल खड़े किए थे. किसी ने गेंद को लेकर सवाल खड़ा किया तो कइयों ने डीआरएस को लेकर काफी कुछ कहा.
हारिस रउफ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
बहरहाल, पाकिस्तान ने इस विश्व कप में 9 में से 4 मैच जीते जबकि 5 में उसे मुंह की खानी पड़ी. पाक टीम ने पांचवें नंबर पर रहते हुए अपना अभियान खत्म किया. विश्व कप में पाकिसतान के ना तो बल्लेबाज चले और ना ही गेंदबाज. यहां तक उसके तेज गेंदबाज हारिस रउफ के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया जो शायद ही कोई गेंदबाज भविष्य में बनाना चाहे. रउफ इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने 9 मैचों में सर्वाधिक 533 रन खर्च किए.
.
Tags: Irfan pathan, ODI World Cup, Pakistan cricket team, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 09:05 IST
[ad_2]
Source link