[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 के लीग राउंड के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 410 रन बनाए हैं. वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम के टॉप-5 बैटर्स ने 50 से अधिक रन बनाए हैं. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 50 से अधिक रन की पारी खेली. अय्यर और राहुल ने तो शतक जड़ा. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और सभी 8 में जीत दर्ज की. ऐसे में टीम लगातार 9वीं जीत दर्ज करना चाहेगी. रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरना है. टीम अब 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले 10 ओवर में राेहित और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ रुख अपनाया. टीम ने बिना विकेट के 91 रन बना लिए थे. इस बीच गिल 32 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए. 3 चौका और 4 छक्का लगाया. रोहित ने 54 गेंद पर 61 रन बनाए. 8 चौका और 2 छक्का जड़ा. इसी के साथ रोहित के मौजूदा वर्ल्ड कप में 500 रन पूरे हो गए हैं. वे वर्ल्ड कप के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.
कोहली के 50वें शतक का इंतजार
नंबर-3 पर उतरे विराट कोहली ने आते ही मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट लगाए. लेकिन वे 56 गेंद पर 51 रन बनाकर बोल्ड हो गए. 5 चौका और एक छक्का जड़ा. तीसरा विकेट 200 रन पर गिरा. इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 200 से अधिक रन की साझेदारी करके टीम इंडिया के स्कोर को 350 रन के पार पहुंचाया. अय्यर ने 94 गेंद पर 128 रन बनाकर नाबाद रहे. 10 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं केएल राहुल ने 64 गेंद पर 102 रन बनाकर आउट हुए. 11 चौका और 4 छक्का जड़ा.
वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के लेकर सवाल उठ रहे थे. लेकिन श्रेयस अय्यर से लेकर केएल राहुल तक ने अपने प्रदर्शन से सभी को चुप करा दिया है. अय्यर अब तक 4 अर्धशतक को राहुल 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. राहुल ने बतौर विकेटकीपर भी छाप छोड़ी है. वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भिड़ेंगे. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
.
Tags: Rohit sharma, Shreyas iyer, Team india, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 17:49 IST
[ad_2]
Source link