Home Sports Babar Azam: आज कप्तानी से इस्तीफा देंगे बाबर आजम? इंग्लैंड से मिली हार के बाद दिया ये बड़ा बयान

Babar Azam: आज कप्तानी से इस्तीफा देंगे बाबर आजम? इंग्लैंड से मिली हार के बाद दिया ये बड़ा बयान

0
Babar Azam: आज कप्तानी से इस्तीफा देंगे बाबर आजम? इंग्लैंड से मिली हार के बाद दिया ये बड़ा बयान

[ad_1]

Pakistan Cricket: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन रहा है. टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इस बीच बाबर के कप्तानी छोड़ने की अटकलें बढ़ गई हैं. पाकिस्तान मीडिया हवाले से खबर सामने आई थी कि वह कप्तानी छोड़ने के फैसले पर विचार कर रहे हैं और अपने करीबियों से सलाह ले रहे हैं कि क्या उन्हें ऐसा करना चाहिए या नहीं. इंग्लैंड से मिली हार के बाद बाबर आजम ने बयान दिया है.

कप्तानी छोड़ देंगे बाबर आजम?

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बाबर आजम ने अपने खास लोगों और पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा से अपनी कप्तानी के बारे में बातचीत की है. बाबर आजम कप्तानी के पद से हटेंगे या नहीं, इस बात का फैसला वो अपने खास लोगों की सलाह के बाद करेंगे. हालांकि, खबर यह भी है कि उनके कुछ करीबी लोगों ने उन्हें खेल के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के लिए कह दिया है. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद वह पूर्व क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं.

मैच के बाद दिया ये बयान

इंग्लैंड से मिली हार के बाद बाबर आजम ने कहा, ‘इस प्रदर्शन से बेहद निराशा हुई. अगर हम साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत जाते तो कुछ अलग कहानी हो सकती थी. हां, हमने बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में गलतियां कीं. हमने 20-30 रन ज्यादा दिए. अंतिम ओवरों में हमने कुछ ढीली गेंदबाजी की और बहुत अधिक रन दे दिए. हमारे स्पिनर्स ने विकेट लिए. अगर बीच के ओवरों में स्पिनर्स विकेट नहीं लेते तो दिक्कतें और बढ़ सकती थीं. हम इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे. हम इसके सकारात्मक पहलुओं पर गौर करेंगे और गलतियों पर चर्चा करेंगे.’ कप्तानी पर उन्होंने जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं अपने अनुभव के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.’

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन 

भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसके चलते टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. यही वजह है कि बाबर के टीम की कप्तानी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. सूत्रों से यह खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान के खेले 9 मैचों में सिर्फ 4 जीत और 8 अंक प्राप्त किए. टीम को आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड के हाथों 93 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here