Home Breaking News Happy Govardhan Puja Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Happy Govardhan Puja Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

0
Happy Govardhan Puja Wishes 2023: इन खूबसूरत संदेशों से दें अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

[ad_1]

Happy Govardhan Puja 2023 Wishes Quotes Images Whatsapp Status Facebook Messages And Wallpapers: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन भगवान कृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इस पावन दिन की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजें जाते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों से अपनों को गोवर्धन पूजी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।




बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


हर खुशी आपके द्वार आए

जो आप मांगे उससे अधिक पाए

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

और ये त्यौहार खुशी से मनाए

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना!


कृष्ण की शरण में आकर,

भक्त नया जीवन पाते हैं,

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम

सच्चे मन से मनाते हैं!

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!


घमंड तोड़ इंद्र का

प्रकृति का महत्व समझाया

ऊंगली पर उठाकर पहाड़

वो ही रक्षक कहलाया

ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here