Home World Horoscope 2024 : नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया, 2024 में कौन-कौन सी भीषण तबाही देखेंगे रूस-चीन और अमेरिका?

Horoscope 2024 : नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया, 2024 में कौन-कौन सी भीषण तबाही देखेंगे रूस-चीन और अमेरिका?

0
Horoscope 2024 : नए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया, 2024 में कौन-कौन सी भीषण तबाही देखेंगे रूस-चीन और अमेरिका?

[ad_1]

Nostradamus Ki Bhavishyavani 2024: ज्योतिष जगत आज करोड़ों अरबों डॉलर की इंडस्ट्री बन गया है. भविष्य के बारे में जानने की पृवत्ति सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में देखने को मिलती है. नया साल आने वाला है. इसलिए 500 साल पुराने ज्योतिषियों की पांडुलिपियों के अनुवाद से लेकर आजकल के मॉर्डन यानी नए नॉस्त्रेदमस की चर्चा और डिमांड बढ़ गई है. बाबा वेंगा हो या या कोई और बड़ा चेहरा, उससे इतर कुछ नए चेहरे दुनिया का भाग्य बाचने के लिए अपना अपना आफिस और कॉल सेंटर चला रहे हैं. खासकर विदेश की बात करें तो इस बाजार में आजकल एक साइकिक नॉस्त्रेदमस की खूब चर्चा हो रही है. कौन है ये नए ज्योतिष बाबा? उन्होंने 2024 के लिए कौन-कौन सी डरावनी भविष्यवाणियां की हैं, आइए बताते हैं.

नए वाले नॉस्त्रेदमस का दावा

भविष्य जानने की बात करें तो ऑनलाइन हों या ऑफलाइन चर्चा, हमेशा फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का नाम बड़े आदर से लिया जाता है. उनकी भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है. उन्होंने जर्मनी और ब्रिटेन के लिए कई भविष्यवाणियां की, उसमें अधिकाश सच साबित हुईं. इस सूची में हिटलर के जर्मनी में बढ़ने और महारानी एलिजाबेथ की मौत भविष्यवाणी एक दम सच साबित हुई थी. अब नए नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एक साइकिक ने 2024 को लेकर डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं. जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. अपने इस पूर्वानुमान में बाबा ने एक बेहद शक्तिशाली देश में भीषण तबाही मचने के संकेत दिए हैं. साइकिक बाबा की कुछ अन्य भविष्यवाणियां भी लोगों को हैरान कर रही हैं.

कौन हैं नए नॉस्त्रेदमस?

नए नोस्त्रेदमस क्रेग हैमिल्टन पार्कर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘कॉफी विद क्रैग’ पर नया एपिसोड अपलोड किया है. जो लोगों को डरा रहा है. इन भविष्यवाणियों में अमेरिका पर फोकस किया गया है. 

‘बड़े भूकंप में सबकुछ तबाह हो जाएगा’

क्रेग का कहना है कि अगले साल अमेरिका में लंबे समय तक बिजली का संकट हो सकता है. कुछ समय के लिए देश में अंधेरा छा सकता है. ब्लैकआउट की बात कुछ और गहराई से करें तो कैलिफोर्निया और टेक्सास में किसी प्राकतिक आपदा जैसे भीषण तूफान और भारी बवंडर की वजह से बत्ती गुल हो जाएगी. नेचुरल डिजास्टर में पावर सप्लाई से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ध्वस्त होने के चलते कंप्लीट ब्लैक आउट होगा. 2024 में अमेरिका में कुछ बहुत बड़े भूकंप आ सकते हैं. जिसमें अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.

इससे पहले बुल्गारिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा ने दुनिया को अपनी 2024 की भविष्यवाणी से डराया था. तब सबसे बड़ा इशारा रूस की ओर था. जिसके तहत किसी लोकल रूसी द्वारा पुतिन की हत्या की साजिश रची जाने की बात कहीं गई थीं.

असली नॉस्त्रेदमस ने कहा था ये

अमेरिका में गृह युद्ध : अमेरिका में गृह युद्ध की बात भी नास्त्रेदमस ने की थी. अमेरिका में अगले साल आम चुनाव होने हैं. यहां अब बहस मुश्किल होती जा रही है. ऐसे में गृह युद्ध की संभावना जताई जा रही है. 

रोएगा चीन : चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर के अलावा भी कहने-सुनने को लेकर बहुत कुछ है. ताइवान को लेकर दोनों आमने सामने हैं. ऐसे में अमेरिका और चीन के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा एक युद्ध में बदल सकती है. नास्त्रेदमस की 2024 की भविष्यवाणी में लिखा है, ‘लाल शत्रु डर से पीला हो जाएगा, महान महासागर में डर होगा.’ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को मानने वालों का कहना है कि लाल शत्रु चीन है. वहीं, महान महासागर इंडियन ओशियन है.

भयानक तूफान और बाढ़ : 2024 में नास्त्रेदमस ने क्लाइमेट चेंज की वजह से होने वाले नुकसान की जिक्र किया है. उन्होंने लिखा, ‘सूखी धरती और भी सूख जाएगी कई देशों में बाढ़ आएगी.’

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here