Home Breaking News Swami Prasad: स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, बोले- चार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा नहीं हुआ

Swami Prasad: स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, बोले- चार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा नहीं हुआ

0
Swami Prasad: स्वामी प्रसाद मौर्य ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, बोले- चार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा नहीं हुआ

[ad_1]

Swami Prasad Maurya gives a controversial statement on Goddess Laxmi.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है।

उन्होंने बयान दिया कि दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी की पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है।

चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें।

जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।

उन्होंने एक्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं जिसमें वह अपनी पत्नी को हार पहनाते हुए, टीका लगाते हुए और गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक छोटा सा बच्चा तौलिए से उनकी पत्नी के पैर पोंछते हुए नजर आ रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य इसके पहले भी रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here