[ad_1]

‘टाइगर 3’ रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
टाइगर 3
कलाकार
सलमान खान
,
कटरीना कैफ
,
इमरान हाशमी
,
आशुतोष राणा
,
शाहरुख खान
और
ऋतिक रोशन आदि
लेखक
आदित्य चोपड़ा
,
श्रीधर राघवन
और
अंकुर चौधरी
निर्देशक
मनीष शर्मा
निर्माता
आदित्य चोपड़ा
रिलीज:
12 नवंबर 2023
विस्तार
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स यानी कि यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के अनार, पटाखे, फुलझड़ी, झुरझुरी और मस्ताब सब लेकर बॉक्स ऑफिस पर सज चुकी है। सुबह 6 बजे के शो में मैं मुंबई के मलाड स्थित आइमैक्स थियेटर में फिल्म देख रहा हूं तो देखता हूं कि सलमान खान के दीवानों का सुबह से यहां मेला लगा हुआ है। ऐसा मेला सलमान के चाहने वालों का उनकी सिनेमाघर में रिलीज होने वाली हर फिल्म के पहले शो पर लगता रहा है लेकिन सुबह 6 बजे? यही इस बंदे का तिलिस्म है। सलमान खान का तिलिस्म सिर्फ एक इंसान तोड़ सकता है और वह है खुद सलमान खान। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सलमान की लाइन से तीन-चार बड़ी फ्लॉप देने की आदत रही है। गनीमत है कि ये तीन-चार फिल्मों वाला कोटा सलमान ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘गॉडफादर’, ‘अंतिम’ और ‘राधे’ में पूरा कर चुके हैं। ‘दबंग 3’ को भी इसमें गिनना हो तो गिनती पूरे पांच की हो जाती है।
[ad_2]
Source link