[ad_1]

जंक्शन पर खड़ी अवध असम एक्सप्रेस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जंक्शन पर दिवाली के अगले ही दिन ऐसी घटना हुई, जिससे हड़कंप मच गया। लालगढ़ से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध असम एक्सप्रेस के कोच नंबर एस 2 में सोमवार दोपहर तेज धमाका हुआ, जिससे दहशत फैल गई। बोगी में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई को हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बोगी में रखी एक बोरी में पटाखे रखे हुए थे। उसी में धमाका हुआ है। जिससे बोरी में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने बोरी को तुरंत ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टला।
[ad_2]
Source link