Home Sports VIDEO: दर्शकों की रिक्‍वेस्‍ट के आगे झुके रोहित, विराट से कराई गेंद, डिमांड पूरी होते ही क्‍या मांग करने लगे फैन्‍स?

VIDEO: दर्शकों की रिक्‍वेस्‍ट के आगे झुके रोहित, विराट से कराई गेंद, डिमांड पूरी होते ही क्‍या मांग करने लगे फैन्‍स?

0
VIDEO: दर्शकों की रिक्‍वेस्‍ट के आगे झुके रोहित, विराट से कराई गेंद, डिमांड पूरी होते ही क्‍या मांग करने लगे फैन्‍स?

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान बल्‍ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर दिया. किंग कोहली मैच के दौरान गेंदबाजी करते नजर आए. नौ साल बाद वनडे क्रिकेट में विराट ने विकेट निकाला. नीदरलैंड्स के कप्‍तान स्‍कॉट एडवर्ड्स पूर्व भारतीय कप्‍तान की गेंदबाजी के सामने विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों लपके गए. विराट को विकेट मिलने के बाद उनकी पत्‍नी अनुष्‍का का रिएक्‍शन भी काफी वायरल हुआ. वो पति को विकेट मिलने पर हंसती हुई नजर आई.

आमतौर पर विराट कोहली बॉलिंग नहीं करते हैं. बीते कुछ मैचों के दौरान उन्‍हें ओवर के बीच में किसी गेंदबाज के चोटिल होने पर उक्‍त ओवर को पूरा कराते हुए देखा गया. नीदलैंड्स जैसी कमजोर टीम के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरू के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में विराट गेंदबाजी करते दिखे. ऐसा उन्‍होंने अपनी मर्जी से नहीं किया. मैच देखने आए दर्शक ‘विराट को गेंदबाजी दो’ कहते हुए स्‍टेडियम में शोर मचाने लगे. कप्‍तान रोहित शर्मा ने भी फैन्‍स को निराश नहीं किया.

रोहित ने थमाई विराट को गेंद 
उन्‍होंने विराट को गेंद थमा दी. विराट ने एक दो नहीं बल्कि तीन ओवर डाले. विराट को गेंदबाजी करते देखने की ख्‍वाहिश पूरी होने के बाद फैन्‍स ने हिटमैन के सामने एक और डिमांड रख दी. इस बार फैन्‍स ने किसी और के लिए नहीं बल्कि रोहित शर्मा को गेंदबाजी पर आने के लिए कहा. 48वें ओवर में रोहित शर्मा भी गेंदबाजी अटैक पर आए और उन्‍होंने एक विकेट भी निकाला. मैच में विराट और रोहित दोनों ही ही अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने तूफानी शतक जड़े.



प्रचंड फॉर्म में टीम इंडिया
भारत ने मैच में नीदरलैंड्स की टीम को जीत के लिए 411 रनों का विशाल लक्ष्‍य दिया. प्रचंड फॉर्म में नजर आ रही टीम इंडिया के बैटर्स ने विरोधी टीम के बॉलर्स की टूर्नामेंट में खूब धुनाई की. इस दौरान केएल राहुल ने वर्ल्‍ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक भी जड़ा. उन्‍होंने 62 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की. भारत वर्ल्‍ड कप में अपने लीग स्‍टेज के सभी नौ मैच जीत चुका है.

Tags: Rohit sharma, Virat Kohli, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here