Home Breaking News एक धमाके से दहले लोग, मच गई अफरा तफरी: पटाखा भरे झोले में विस्फोट, किशोर के उड़े चीथड़े…चार गंभीर

एक धमाके से दहले लोग, मच गई अफरा तफरी: पटाखा भरे झोले में विस्फोट, किशोर के उड़े चीथड़े…चार गंभीर

0
एक धमाके से दहले लोग, मच गई अफरा तफरी: पटाखा भरे झोले में विस्फोट, किशोर के उड़े चीथड़े…चार गंभीर

[ad_1]

A bag full of firecrackers exploded in kanpur dehat, the teenager was torn to pieces, our seriously injured

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में आजाद चौक के पास रविवार शाम खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान पटाखा बेच रहे किशोर के झोले में अचानक से विस्फोट हो गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। वहीं पास में खरीदारी कर रहे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट होते ही अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। आबादी के बीच आजाद चौक से सुभाष चौक के बीच मूर्तियों की दुकान लगी है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे लोहिया नगर रसूलाबाद निवासी अब्दुल दिलशाद उर्फ शाका आतिशबाज का बेटा सुफियान (15) कुछ झोलों में लेकर देशी पटाखे बेच रहा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here