[ad_1]

‘टाइगर 3’ रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह स्पाई थ्रिलर टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। फिल्म ने रिलीज होते ही दिवाली के दिन धमाका कर दिया। फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान की फिल्म का जश्न मनाने के लिए फैंस ने सिनेमाघर के अंदर ही पटाखे फोड़ दिए।
[ad_2]
Source link