[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने लीग स्टेज का अंत अपने विजय अभियान को नीदरलैंड्स के खिलाफ जारी रखते हुए किया. साउथ अफ्रीका जैसी टीम को चौंकाने वाली डच टीम के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर 410 रन का पहाड़ खड़ा किया. इसके बाद 47.5 ओवर में पूरी टीम को 250 रन पर समेट कर मैच 160 रन के अंतर से अपने नाम किया.
आखिरी मुकाबले में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतक जमाया तो हीं नीदरलैंड्स के भी 1 खिलाड़ियों के नाम सेंचुरी जुड़ी. वैसे भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक डच गेंदबाज ने शतक पूरा किया था. वर्ल्ड कप में इन दो गेंदबाजों का शतक ऐसा था जिसे वो कभी भी याद नहीं करना चाहेंगे.
भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने धुंआधर शुरुआत की और 10 ओवर में 91 रन ठोक डाले. इसके बाद विराट कोहली ने भी फिफ्टी जमाई लेकिन गेंदबाजों की असली पिटाई तो श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने की. दोनों ने सेंचुरी जमाई और चौथे विकेट के लिए 208 रन बना डाले. राहुल 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि अय्यर ने 128 रन की नाबाद पारी खेली.
नीदरलैंड्स के 2 खिलाड़ियों की सेंचुरी
भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी क्रम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ दमदार खेल दिखाया. टॉस के 5 बल्लेबाजों ने कम से कम 50 रन की पारी जरूर खेली. इसका नतीजा यह हुआ को डच टीम को दो गेंदबाजों को 100 से ज्यादा रन पड़े. मतलब एक तरफ तो भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने बल्ले से शतक जमाया तो वहीं लोगान वान बीक ने गेंद से 100 रन लुटा डाले. 107 रन देने के बाद एक भी विकेट उनके खाते में नहीं आया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा ही कुछ हाल बास डे लीडे का था जिनको 115 रन पड़े थे हालांकि उन्होंने दो विकेट भी अपने नाम किया था.
.
Tags: World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 13, 2023, 16:05 IST
[ad_2]
Source link