Home Breaking News बिग बी ने दिवाली पर ‘जलसा’ में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई

बिग बी ने दिवाली पर ‘जलसा’ में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई

0
बिग बी ने दिवाली पर ‘जलसा’ में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई

[ad_1]

Amitabh Bachchan seeks God blessings on Diwali extends warm wishes to fans Big B Shares Post On Social Media

अमिताभ बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड में भी इस पर्व पर खूब रौनक दिखी। सितारे जमकर दिवाली के जश्न में डूबे। फिल्म जगत में पार्टी का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रविवार को सभी ने अपने घर पूजा-अर्चना की और दिवाली सेलिब्रेशन किया। दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फैंस को भी बधाईयां दीं। खास मौके पर अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूजा करते नजर आ रहे हैं।

प्रार्थना करते आए नजर

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस पूरी दुनिया में हैं। अभिनेता उम्र के इस पड़ाव पर भी बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता कठिन परिश्रम करने में पीछे नहीं रहते। अभिनेता हर आयोजन अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाते हैं। जश्न के साथ-साथ वह ईश्वर के आगे माथा झुकाना नहीं भूलते। दिवाली पर भी वह भगवान से प्रार्थना करते नजर आए। 

फैंस को दी बधाई

बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह सफेद कुर्ता पाजामा और शॉल ओढ़े दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं और हाथ जोड़कर भगवान  से प्रार्थना करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन लिखा है, ‘दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं’। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ की है।

इस फिल्म में आएंगे नजर

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किए हैं। सभी बिग बी की सलामती की दुआ कर रहे हैं साथ ही उन्हें रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई देते दिख रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘कल्कि 2898 AD’बिग बी की आगामी फिल्म है। इसमें प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here