Home Sports विराट कोहली का बल्ला क्या अब हो जाएगा खामोश? आंकड़े दे रहे गवाही, औसत 12 का, अर्धशतक को भी तरसे

विराट कोहली का बल्ला क्या अब हो जाएगा खामोश? आंकड़े दे रहे गवाही, औसत 12 का, अर्धशतक को भी तरसे

0
विराट कोहली का बल्ला क्या अब हो जाएगा खामोश? आंकड़े दे रहे गवाही, औसत 12 का, अर्धशतक को भी तरसे

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट काेहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर हैं. उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले अपने सभी 9 मैच जीते हैं. 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड की बात करें, तो कोहली पिछले 3 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उनका औसत सिर्फ 12 का रहा और वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके. ऐसे में देखना होगा कि क्या वे 2023 वर्ल्ड कप में इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाते हैं या नहीं.

विराट कोहली 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे. टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन इस मैच में विराट सिर्फ 24 रन ही बना सके थे. 2011 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 तो फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाए थे. 2015 वर्ल्ड कप की बात करें, तो विराट कोहली ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 3 तो सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन बनाए थे. अंतिम बार वे नॉकआउट मुकाबले में 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरे थे. विराट कोहली मैच में सिर्फ एक ही रन बना सके थे और टीम इंडिया यह मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. मौजूदा वर्ल्ड कप की बात करें, तो कोहली ने अब तक 9 पारियों में 99 की औसत से 594 रन बनाए हैं. 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाया है.

6 में से 4 में मिली जीत
विराट कोहली अब तक वनडे वर्ल्ड कप में 6 नॉकआउट मैच में उतरे हैं और 4 में टीम इंडिया को जीत मिली है. इस दौरान उन्होंने 12 की औसत से 73 रन बनाए हैं. 35 रन बेस्ट प्रदर्शन है. स्ट्राइक रेट 56 का रहा है. इस दौरान वे 5 ही चौके लगा सके हैं. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने अब तक 30 पारियों में 57 की औसत से 1528 रन बनाए हैं. 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 154 रन बेस्ट प्रदर्शन है. यानी कोहली हर दूसरी पारी में औसतन 50 से अधिक रन बनाते हैं.

World Cup: रोहित लगातार 9 मैच जीते, फिर भी ट्रॉफी दूर, धोनी 7 तो कपिल देव 6 मुकाबले जीतकर कैस बनें चैंपियन?

विराट कोहली वनडे में 49 शतक ठोक चुके हैं. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि वे मौजूदा वर्ल्ड कप में 50 शतक तक पहुंच सकते हैं. वनडे क्रिकेट में दुनिया का कोई भी बैटर अब तक 50 शतक नहीं लगा सका है. कोहली 49 शतक के साथ पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर चुके हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप की बात करें, विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 503, श्रेयस अय्यर ने 421 तो केएल राहुल ने 347 रन बनाए हैं. चारों ही बैटर शतक भी जड़ चुके हैं.

Tags: Team india, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here