Home Sports सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा एक और उपलब्धि कर रही विराट का इंतजार

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा एक और उपलब्धि कर रही विराट का इंतजार

0
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा एक और उपलब्धि कर रही विराट का इंतजार

[ad_1]

हाइलाइट्स

पोंटिंग के नाम पर दर्ज हैं वर्ल्‍डकप में 1743 रन
वर्ल्‍डकप में विराट अब तक 1624 रन बना चुके हैं
120 रन बनाते ही वे पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में विराट कोहली (Virat Kohli)अपने बल्‍ले से फैंस का दिल जीत रहे हैं.अपना संभवत:अंतिम वनडे वर्ल्‍डकप खेल रहे विराट अब तक टूर्नामेंट के 9 मैचों में 99.00 के औसत से 594 रन बना चुके है और रन बनाने वाले बैटरों में टॉप पर हैं.इसी वर्ल्‍डकप में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विराट के 50वें शतक पर सबकी नजर टिकी है.हर कोई चाहता है कि ‘किंग कोहली’ वर्ल्‍डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह ‘बड़ा रिकॉर्ड’ अपने नाम करें.सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के अलावा इस वर्ल्‍डकप में विराट एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम पर कर सकते हैं और इसके लिए उन्‍हें 120 रन की दरकार है.

वर्ल्‍डकप 2023 अब अंतिम चरण पर है और भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं. बुधवार यानी 15 नवंबर को सेमीफाइनल (1st Semi-Final) में मुंबई में भारतीय टीम का न्‍यूजीलैंड (India vs New zealand) से मुकाबला होगा जबकि इसके अगले दिन यानी 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल ((2nd Semi-Final) में कोलकाता में ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (South Africa vs Australia) का मुकाबला होगा. फाइनल मैच (Final) रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में होगा.

रोहित ने 7 साल बाद गेंदबाजी में आजमाए हाथ… एक दशक बाद मिला विकेट

भारतीय टीम और विराट कोहली की बात करें तो टूर्नामेंट में उनके पास अधिकतम दो मैच (टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की स्थिति) हैं.विराट अगर इन दो मैचों में 120 रन बनाने में सफल रहे तो वर्ल्‍डकप में रनों के मामले में ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे.

श्रेयस ने नंबर-4 पर ठोका शतक, आखिरी बार WC में भारत के लिए किसने किया ऐसा?

वर्ष 1996 से 2011 तक पांच वर्ल्‍डकप खेल चुके पोंटिंग ने वर्ल्‍डकप के 46 मैचों में अब तक 45.86 के औसत से 1743 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक हैं.विराट की बात करें तो अपना चौथा वर्ल्‍डकप खेल रहे विराट ने अब तक 35 मैचों में 58 के औसत से 1624 रन बनाए हैं. वर्ल्‍डकप 2023 के शेष दो मैचों (या सेमीफाइनल मैच में ही) 120 रन बनाते ही वे पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. यदि ऐसा हुआ तो वर्ल्‍डकप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले शीर्ष दोनों बैटर भारतीय हो जाएंगे. छह वर्ल्‍डकप खेल चुके सचिन के नाम पर वर्ल्‍डकप के 45 मैचों में 56.95 के औसत से सर्वाधिक 2278 रन (6 शतक) दर्ज हैं.

नीदरलैंड के ‘बुलडॉग’ ने विराट को किया बोल्‍ड, पलक झपकते ही बिखेरी गि‍ल्लियां

सचिन के एक और रिकॉर्ड को है खतरा
वर्ल्‍डकप 2023 में सचिन के वनडे शतक के अलावा एक और रिकॉर्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है. यह रिकॉर्ड है किसी एक वर्ल्‍डकप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का.किसी एक वर्ल्‍डकप में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड सचिन के नाम पर है जिन्‍होंने 2003 के वर्ल्‍डकप में 673 रन बनाए थे. वर्ल्‍डकप 2023 की बात करें तो विराट इसमें अब तक 594, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) 591 और न्‍यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) 563 रन बना चुके हैं.इन तीनों ही बैटरों के पास सचिन के 563 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

Tags: Ricky ponting, Sachin tendulkar, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here