[ad_1]

संसद भवन और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (फाइल)
– फोटो : social media
विस्तार
सरकार के खिलाफ नारेबाजी और नीतियों का विरोध करने के लिए संसद में तख्तियां लेकर पहुंचने वाले सांसदों की परेशानी बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बीते दिनों आहूत संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में तख्तियां दिखाने वाले पांच सांसदों से जवाब मांगा है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने तेलंगाना में सत्तारूढ़- भारत राष्ट्र समिति (BRS) के पांच सांसदों के आचरण को संसदीय नियमावली के खिलाफ बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
संसदीय नियमों का उल्लंघन, पांच सांसदों पर गिरी गाज
इस मामले में राज्यसभा के सभापति की तरफ से विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत राष्ट्र समिति के पांच सांसदों के खिलाफ राज्यभा की कार्यवाही के दौरान तख्तियां दिखाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। राज्यसभा के सभापति की तरफ से जारी नोटिस के बारे में चेयरमैन ऑफिस ने बताया कि पांचों सांसदों के आचरण से राज्यसभा की कार्यवाही संचालन के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन हुआ है।
[ad_2]
Source link