Home Breaking News MP Election 2023: बड़वानी में मोदी ने कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी; जानें क्यों कहा- कांग्रेस आई, तबाही लाई

MP Election 2023: बड़वानी में मोदी ने कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी; जानें क्यों कहा- कांग्रेस आई, तबाही लाई

0
MP Election 2023: बड़वानी में मोदी ने कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी; जानें क्यों कहा- कांग्रेस आई, तबाही लाई

[ad_1]

MP Election 2023: Know why did Narendra Modi say Congress came, brought destruction in Barwani

बड़वानी में पीएम मोदी की चुनावी सभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के बड़वानी जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सभी को मजबूत जिंदगी देने वाला है। भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। आपसे से किए हर वादे, ये मेरे शब्द लिख लीजिए, हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है।

मोदी ने आदिवासी समाज की आस्था को साधा

पीएम मोदी ने सभा की आस्था साधते हुए कहा कि साथियों आज से दो दिन बाद यानी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है। ये भाजपा सरकार का गौरव है, इस पुण्यदिन को जनजाति गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला है। सैंकड़ों वर्षों से हमारे आदिवासियों ने भारत को सशक्त बनाया। संस्कृति को संरक्षित किया। आजादी में बड़ा योगदान रहा। जनजाति गौरव दिवस इसे याद करने का दिन बना है। जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस ने अनदेखा किया, कभी परवाह नहीं की। उस आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम भाजपा ने किया।

कांग्रेस तिजोरी भरने के लिए मप्र में जीतना चाहती है

मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों मप्र का यह चुनाव सिर्फ भाजपा या कांग्रेस के बीच के नहीं हैं। यह चुनाव मप्र के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस के नेता हैं, जो एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा निकालकर लाई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी तिजोरी भरने के लिए यहां कब्जा करना चाहती है। आप छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए, कैसे काली कमाई के ढेर हर दिन निकल रहे हैं। ये मेहनत की कमाई है क्या, गद्दे के नीचे क्यों छिपाना। मोदी इसको पकड़ता है। इसलिए आप इतना प्यार करते हैं, वो गाली देते हैं। वो कितनी भी गालियां दे दें, पर आपका प्यार गालियों को भी चूर-चूर कर देता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का यह चरित्र है। दूसरी तरफ भाजपा है जो सेवा के संकल्प को, राष्ट्र प्रथम के अपने मिशन को आगे बढ़ाना चाहती है।

दुनिया में भारत को वाहवाही मिलने की बताई वजह

मोदी ने कहा कि आज आप देख रहे हैं कि भारत को विश्व पटल पर नई बुलंदी मिली है। आज दुनिया में भारत की जय जयकार है कि नहीं है। आज चारों तरफ भारत की वाहवाही है कि नहीं है। अमेरिका में भारत की वाहवाही हो रही है कि नहीं हो रही है। जर्मनी में भी हो रही है कि नहीं हो रही है। कनाडा में भी हो रही है कि नहीं हो रही है। कहीं पर भी जाइए, आज हिंदुस्तान का जय जयकार हो रहा है कि नहीं हो रहा है। किसके कारण, आपके एक वोट के कारण हो रहा है। आपने वोट देकर मोदी को इतना मजबूत बनाया, देश की सरकार मजबूत बनाई। उन्होंने कहा कि जब मोदी दुनिया के बड़े-बड़े किसी दिग्गज को मिलता है न, यूं हाथ मिलाता है न तो मोदी अकेला नहीं होता है। 140 करोड़ देशवासी मेरे साथ खड़े होते हैं, तब जाकर दुनिया में जय जयकार होता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह मध्यप्रदेश की जय जयकार होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। पूरे देश में मध्यप्रदेश का माथा ऊंचा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। आपका वोट यह कर सकता है। आप मुझे मजबूत बना दीजिए, मध्यप्रदेश मजबूत बन जाएगा।

पीएम ने कांग्रेस पर तबाही लाने का लगाया आरोप

भाजपा के शीर्ष नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे परिवार जनों आजकल एमपी में एक और नारा गूंज रहा है। ये नारा लोगों के दिलों से निकला है। दशकों के अनुभव से निकला है। उन्होंने कहा कि आंखों से देखा है, उससे ये नारा निकला है। सुन लीजिए- कांग्रेस आई, तबाही लाई और मप्र ने तो इसको भुगता है। बीते वर्षों के अनुभव कहते हैं, जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां खुशहाली आई है। जहां कांग्रेस फिर सरकार में आई है, वहां समृद्ध राज्य भी संकट से घिर गए हैं।

‘हिमाचल में कांग्रेस ने झूठी लॉलीपॉप देकर सरकार बनी ली’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों को, माता-बहनों को, कर्मचारियों को चांद-तारे तोड़कर लाने का वादा किया था। वहां कांग्रेस सरकार बनी, झूठी लॉलीपॉप पकड़ा कर सरकार तो बना ली। पर हालात हैं कि वहां पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया। किसानों को अपनी उपज पानी में बहानी पड़ी। कर्मचारियों और युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया। यही स्थिति कर्नाटक में है। उन्होंने बिजली महंगी कर दी। बच्चों का दूध महंगा कर दिया, सब परेशान हैं। कर्नाटक में विकास की बर्बादी हो गई।

कांग्रेस सोने का महल बनाने का वादा करेगी, आलू वाला सोना

पीएम मोदी ने कहा कि सोचिए ये मप्र का क्या हाल करेंगे। अभी तो जैसे-तैसे कुर्सी पाने के लिए ये सोने का महल बनवा देंगे। अब ये सोना कौनसा लाएंगे, आलू वाला, कोई भरोसा नहीं। सोने का महल देंगे। फिर कहेंगे, आलू से सोना निकालूंगा फिर महल बनाऊंगा। कांग्रेस सरकार में आकर लूट मचा देगी। मप्र के युवाओं, पहली बार वोट डालने जा रहे नव मतदाताओं को सतर्क रहना होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here