[ad_1]
01:49 PM, 14-Nov-2023
बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जारी होंगे 15वीं किस्त के पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातिय गौरव दिवस) के अवसर पर 15वीं किस्त के पैसे जारी करेंगे। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 को खूंटी के उलिहातू में हुआ था। बिरसा मुंडा एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।
01:12 PM, 14-Nov-2023
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी जानकारी
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (ट्विटर) पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि “पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं क़िस्त, 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से की जाएगी हस्तांतरित…”
पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं क़िस्त, 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से की जाएगी हस्तांतरित…#PMKisan15thInstallment https://t.co/yTOKLI6KyV
— Narendra Singh Tomar (@nstomar) November 11, 2023
12:49 PM, 14-Nov-2023
PM Kisan Status Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे 15वीं किस्त जारी, किसानों को मिलेगा दिवाली का तोहफा
15 नवंबर को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी, झारखंड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे। 14वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।
[ad_2]
Source link