Home Breaking News Uttarkashi Tunnel Collapse: समय रहते जागते तो नहीं फंसती 40 जानें, संवेदनशील हिस्से का नहीं किया स्थाई उपचार

Uttarkashi Tunnel Collapse: समय रहते जागते तो नहीं फंसती 40 जानें, संवेदनशील हिस्से का नहीं किया स्थाई उपचार

0
Uttarkashi Tunnel Collapse: समय रहते जागते तो नहीं फंसती 40 जानें, संवेदनशील हिस्से का नहीं किया स्थाई उपचार

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Collapse Yamunotri Highway Permanent treatment of sensitive area not done on time

Uttarkashi Tunnel Collapse
– फोटो : एएनआई

विस्तार


समय रहते संवेदनशील हिस्से का स्थाई उपचार किया जाता तो शायद आज सुरंग के अंदर 40 मजदूर नहीं फंसते। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में मलबा गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी संवेदनशील हिस्से में पूर्व में भी कई बार मलबा गिर चुका है। इसका स्थाई उपचार सुरंग आरपार करने के बाद किया जाना था।

चारधाम सड़क परियोजना के तहत सिलक्यारा से पोलगांव के बीच करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग बनाई जा रही है। बीते रविवार को सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से करीब 230 मीटर अंदर 35 मीटर हिस्से में भारी भूस्खलन हुआ जिसका मलबा करीब 60 मीटर दायरे में फैलने से सुरंग बंद हो गई। इससे सुरंग में काम कर रहे 40 मजदूर फंस गए।

निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों ने बताया कि जिस जगह भूस्खलन हुआ है वह सुरंग का काफी संवेदनशील हिस्सा है। पहले भी कई बार उक्त जगह पर मलबा गिरा है। यहां सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे लेकिन स्थाई उपचार सुरंग के आरपार करने के बाद किया जाना था। बताया कि यदि इस हिस्से का स्थाई उपचार करते हुए आगे निर्माण किया गया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here