Home Sports World Cup 2023: शर्मा जी ने तो कमाल ही कर दिया! वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रचते हुए बन गए पहले भारतीय कप्तान

World Cup 2023: शर्मा जी ने तो कमाल ही कर दिया! वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रचते हुए बन गए पहले भारतीय कप्तान

0
World Cup 2023: शर्मा जी ने तो कमाल ही कर दिया! वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रचते हुए बन गए पहले भारतीय कप्तान

[ad_1]

Rohit Sharma: टीम इंडिया के मौजूदा रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में तो कमाल ही कर रहे हैं. कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में ही गजब प्रदर्शन दिखा रहे हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी रोहित ने अपने नाम एक ऐसा स्पेशल रिकॉर्ड कर लिया, जो पिछले 40 साल में कोई कप्तान नहीं कर पाया. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 160 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर ली. 411 रनों का बड़ा टारगेट देने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने 250 रनों पर नीदरलैंड को ढेर कर दिया.

रोहित बने पहले कप्तान

रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली. वहीं, कप्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया. नीदरलैंड के 9 विकेट गिरने के बाद वह गेंदबाजी के लिए आए और पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही आखिरी विकेट चटका दिया. इसके साथ ही वह पिछले 40 साल के इतिहास में एक वर्ल्ड कप मैच में फिफ्टी और 1 विकेट लेने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. 

ये रिकॉर्ड भी किया नाम

रोहित शर्मा बड़े-बड़े छक्कों के लिए जाने जाते हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित ने इस मैच में 2 छक्के जड़े. अब तक वर्ल्ड कप 2023 में रोहित के बल्ले से 24 छक्के निकल चुके हैं. इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन को पीछे छोड़ दिया है. मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में 22 छक्के लगाए थे.

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

रोहित शर्मा वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. रोहित ने 2023 में अब तक ODI मैचों में 60 छक्के लगा दिए हैं. इनसे पहले 2015 में एबी डिविलियर्स 58 छक्के ठोके थे. वहीं, क्रिस गेल ने 2019 में 56 छक्के अपने नाम किए थे. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 48 छक्कों के साथ पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here