Home Breaking News ईशान और मृणाल ने समझाए भाई-बहन के रिश्ते के नये मायने, सुपरसितारों के ऐसे ही 10 फिल्मी रिश्ते

ईशान और मृणाल ने समझाए भाई-बहन के रिश्ते के नये मायने, सुपरसितारों के ऐसे ही 10 फिल्मी रिश्ते

0
ईशान और मृणाल ने समझाए भाई-बहन के रिश्ते के नये मायने, सुपरसितारों के ऐसे ही 10 फिल्मी रिश्ते

[ad_1]

रक्षा बंधन में जहां भाई अपने बहन की जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का वचन दे रहा होता है वहीं भाई दूज भाई बहन का ऐसा त्यौहार है जिसमें बहनें अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए पूजा करती हैं। दोनों ही त्यौहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक हैं। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें भाई बहन के बीच अटूट प्रेम देखने को मिला है। और, बड़े परदे के बड़े सितारों ने भाई बहन के किरदार निभाने में संकोच नहीं किया। आइए जानते हैं ऐसे 10 फिल्मी रिश्ते…




ईशान खट्टर – मृणाल ठाकुर

फिल्म ‘पिप्पा’ में ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर भाई बहन के किरदार में नजर आए। इस फिल्म में ईशान खट्टर ने बलराम और  मृणाल ठाकुर ने राधा की भूमिका निभाई है। भाई बहन के किरदारों में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। बलराम अपनी बहन राधा के बहुत करीब होता है। बलराम की अपने बड़े भाई मेजर राम से नहीं जमती है। वह अपनी बहन के ही करीब रहता है, उससे अपने दिल की सारी बात करता है, यहां  तक कि बहन के साथ  वह सुट्टा भी  मारता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 नवंबर 2023  को रिलीज हुई है। 


रणदीप हुड्डा – ऐश्वर्या राय बच्चन 

कला निर्देशक से फिल्म निर्देशक बने उमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सरबजीत’ सत्य घटना पर आधरित फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सरबजीत की बहन दलजीत कौर की भूमिका निभाई थी, जो अपने भाई सरबजीत को आजाद  कराने और उसे भारत वापस लाने के लिए लड़ती है। वह हर संभव काम करती है और उम्मीद नहीं खोती है। इस फिल्म रणदीप हुड्डा ने सरबजीत की भूमिका निभाई थी, जिसे भारतीय जासूस समझकर सालों तक पाकिस्तान में कैदी बनाकर रखा गया था । यह फिल्म 20 मई 2016 को रीलिज हुई थी।


रणवीर सिंह – प्रियंका चोपड़ा 

फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की ऑनस्क्रीन भाई-बहन की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कबीर मेहरा और प्रियंका चोपड़ा ने आयशा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भाई बहन के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया था। दोनों भाई एक दूसरे की समस्या का समाधान और अपने पिता  के गुस्से से बचते हुए एक दूसरे की कैसे मदद करते हैं, इस चीज को फिल्म में बड़ी खूबसूरती के साथ दिखया गया है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2015 को रिलीज हुई थी।


कंगना रणौत – चिन्मय 

फिल्म ‘क्वीन’ में भले ही कंगना रणौत की अपनी एक अलग जर्नी दिखाई गई हो, लेकिन इस फिल्म में भाई और बहन का सीन दर्शकों को काफी आकर्षित करता है। कंगना ने यहां रानी मेहरा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके छोटे भाई चिंटू की भूमिका चिन्मय ने निभाई थी। चिंटू अपनी बहन रानी का बहुत ख्याल रखता रखता है। अपनी बहन के प्रति उनके मन से सुरक्षात्मक भावना है। कोई भी अगर रानी को छेड़ने की कोशिश करता तो वह उसकी पिटाई कर देता। फिल्म में चिंटू और रानी के बीच बेहद प्यारा भाई-बहन का रिश्ता दिखाया गया था। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 मार्च 2014 को रिलीज हुई थी। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here