[ad_1]
नई दिल्ली. भारत की टीम 15 नवंबर (बुधवार) को विश्व कप 2023 (World cup 2023) के फाइनल में एंट्री करने के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. यह मुकाबला रोहित शर्मा के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब तक टूर्नामेंट में उन्होंने 9 में से सभी 9 मुकाबले जीते हैं. अब सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा है मुंबई के मौसम का हाल.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को मुंबई में धूप खिली रहेगी. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं मुकाबले के दौरान बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है. बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है. ऐसे में फैंस को पूरे 100 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा. हालांकि, अगर मैच के दौरान बारिश होती भी है तो फैंस को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि आईसीसी ने एक दिन रिजर्व में रखा हुआ है.
IND vs NZ: सेमीफाइनल में किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे रोहित शर्मा, मैच से पहले देखे संभावित XI

पिछले विश्व कप में मिली थी हार
टीम इंडिया को साल 2019 के विश्व कप के सेमीफाइनल में 18 रनों से हार मिली थी. खास बात तो ये है कि जिस टीम से भारतीय टीम को हार मिली थी. वही टीम 4 साल बाद फिर भारत के सामने है. ऐसे में भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड से बदला लेने का शानदार मौका है. साल 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था. लेकिन इस साल टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया इस विश्व कप में एक बार भिड़ भी चुकी है. जहां भारत ने उन्हें 4 विकेट से हराया था.
सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित XI:
भारत की संभावित 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की संभावित 11: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साउदी
.
Tags: India vs new zealand, Team india, Wankhede stadium, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 14, 2023, 19:10 IST
[ad_2]
Source link